क्या प्रियंका-निक के घर आने वाला है नन्हा मेहमान? तस्वीरों ने खींचा ध्यान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 02:14 PM (IST)

अनुष्का शर्मा के बाद हाल ही में करीना कपूर खान मां बनी है। उनके घर दूसरी बार बेटे की किलकारियां गूंजी है। इस बीच देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देख फैंस में खलबली मच गई है। वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका वजन कुछ बढ़ा नजर आ रहा है। जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा गर्मा गई है।

क्या प्रेग्नेंट है प्रियंका ? 

प्रियंका के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आई। हालांकि के कुछ यूजर्स का कहना है कि कपड़ों की वजह से उनका वजन बढ़ा हुआ लग रहा है।

PunjabKesari

भई, अब अनुष्का और करीना के बाद फैंस इस इंतजार में है कि प्रियंका कब उन्हें गुड न्यूज सुनाएगी। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका की किताब Unfinished: A Memoir रिलीज हुई है। अपनी किताब को लेकर एक्ट्रेस काफी सुर्खियां भी बटोर रही हैं। इस किताब में प्रियंका ने बचपन से लेकर अपने अब तक के सफर को बताया है। 

PunjabKesari

वहीं इस बुक में प्रियंका की जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्सों को बयां किया गया है। जिसके बारे में फैंस को भी नहीं मालूम। वहीं इन सीक्रेटस में से कुछ किस्से तो फैंस के सैमने आ ही गए हैं। यही वजह है कि लोगों को प्रियंका की लिखी ये किताब बेहद पसंद आ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static