बच्चों को दीजिए बाल गोपाल और राधा का रूप, प्यारे नन्हे मुन्ने के लिए जन्माष्टमी स्पेशल ड्रेस

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 04:31 PM (IST)

जन्माष्टमी की सबसे खूबसूरत परंपराओं में से एक है अपने बच्चे को नटखट 'माखन चोर' या 'बाल गोपाल' के रूप में तैयार करना, जिससे नन्हे कृष्ण की मनमोहक और शरारती कहानियां जीवंत हो उठती हैं। पीले और नीले रंग की छोटी धोतियों से लेकर मोर पंख लगे मुकुट तक, ये पोशाकें इस त्योहार की भावना को बखूबी दर्शाती हैं। जानिए जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों को राधा-कृष्ण के पारंपरिक लुक में तैयार करने के आउटफिट आइडियाज


लड़कों के लिए कृष्ण लुक

PunjabKesari

धोती-कुर्ता

बच्चे को पीली, क्रीम या सफेद धोती के साथ रंगीन कुर्ता पहनाएं।

PunjabKesari
पीली धोती और नीली जैकेट

कृष्ण के पारंपरिक रंगों से प्रेरित यह कॉम्बिनेशन बहुत आकर्षक लगेगा।

PunjabKesari
कुर्ता-धोती के साथ मोरपंख

सिर पर हल्का मुकुट या मोरपंख लगाकर लुक पूरा करें।

PunjabKesari
फूलों की माला

 गले में हल्की फूलों की माला या मोतियों की माला पहनाई जा सकती है।


लड़कियों के लिए राधा लुक

PunjabKesari
लहंगा-चोली

गुलाबी, लाल, पीला या हरा लहंगा जन्माष्टमी के लिए सुंदर विकल्प है।

PunjabKesari
लहंगा और कुर्ती

छोटे बच्चों के लिए भारी लहंगे की जगह हल्का और आरामदायक सेट चुनें।


फ्लोरल दुपट्टा

हल्के दुपट्टे के साथ राधा जैसा पारंपरिक लुक बनाया जा सकता है।


हल्की ज्वेलरी

छोटे झुमके, चूड़ियां और हार इस्तेमाल कर सकते  हैं।

PunjabKesari
 भाई-बहन के लिए ट्विनिंग

अगर भाई-बहन दोनों को जन्माष्टमी पर तैयार कर रही हैं, तो भाई को कृष्ण और बहन को राधा के लुक में तैयार करें। दोनों के आउटफिट में एक जैसा रंग या प्रिंट रखने से तस्वीरें भी बहुत खूबसूरत आएंगी।


 बच्चों के कपड़े चुनते समय ध्यान रखें

कॉटन या मुलायम फैब्रिक को प्राथमिकता दें। बहुत भारी कपड़े, चुभने वाली ज्वेलरी और छोटे-छोटे ऐसे एक्सेसरीज से बचें जिन्हें बच्चा मुंह में डाल सकता है। गर्मी या उमस हो तो लेयरिंग कम रखें, ताकि बच्चा आराम से त्योहार मना सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static