Doctor’s Tips: गर्भवती महिला को ध्यान में रखनी हैं ये बातें

punjabkesari.in Thursday, May 27, 2021 - 06:44 PM (IST)

भारत में पहली लहर प्रेगनेंट महिलाओं के लिए इतनी खतरनाक नहीं बताई जा रही थी लेकिन दूसरी लहर गर्भवती महिला व अजन्मे बच्चे दोनों के लिए खतरनाक बताई जा रही है। हाल ही में प्रेग्नेंट महिलाओं के कोविड पॉजिटिव होने के मामले में भी तेजी से बढ़े हैं और मौत के मामले भी सामने आए हैं।

PunjabKesari

दरअसल प्रेगनेंसी के दौरान महिला का इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है जिसके चलते कोविड-19 इंफैक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं दूसरी तरफ, कोविड-19 निमोनिया के केसेज गर्भवती महिलाओं में कम गंभीर ही देखने को मिले हैं। खासकर प्रेगनेंसी के आखिरी तीन महीनों में गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए यह जरूरी है कि सुरक्षित रहा जाए जो सिर्फ गर्भवती महिला ही नहीं बल्कि अजन्मे बच्चे के लिए भी जरूरी है। 

 

हालांकि गर्भवती मां से बच्चे को कोविड-19 होने की संभावना बहुत कम सामने आई हैं। प्रसव के दौरान और स्तनपान के दौरान नवजात को संक्रमण होने का खतरा कम है लेकिन मां के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। 

1. गर्भवती महिला, डबल मास्क पहनें हाथों को बार-बार धोएं। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और घर पर ही रहें।

 

2. खुद को हाइड्रेट रखें। पानी से भरपूर फल खाएं जैसे तरबूज, खरबूज, संतरा आदि। याद रखें आपकी इम्यूनिटी इसी पर निर्भर करती हैं कि आप क्या खा रही हैं। हैल्दी खाएंगी तो वायरस अटैक नहीं कर पाएगा। 

PunjabKesari

3.  घर की जिन चीजों को गर्भवती महिला रोजाना इस्तेमाल करती हैं उन्हें सेनिटाइज करते रहें जैसे पानी की बोतल, बर्तन,  बैडशीट, फर्नीचर या अन्य जरूरी सामान आदि।

 

4. अस्पताल में चेकअप जाने की बजाए फोन पर डॉक्टरी सलाह लें। अगर जाना जरूरी हो तो पूरी सुरक्षा के साथ निकले जैसे मास्क, गलव्स आदि पहनें। 

 

5. खुद को सुस्त ना रखें। 45 से 60 मिनट की कोई एक्टिविटी जरूर करें जैसे घर के छोटे-छोटे काम करें- हलकी फुलकी डस्टिंग साफ सफाई और किचन का काम आदि करती रहें। योग और सैर भी करें। 

 

PunjabKesari

6. शारीरिक के साथ अपने मानसिक स्वास्थ का भी ध्यान रखें क्योंकि इससे आप तनाव मुक्त रहेंगी। खुशनुमा संगीत सुनें। फैमिली मेंबर्स से बात करें और हैल्दी खाना खाएं। 

 

7. टीवी या मोबाइल में ऐसी सीरिइस और नेगेटिव चीजों ना देखें जो रात को सोने से पहले आपको स्ट्रेस दें। 8 घंटे की नींद जरूर लें। 

 

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को फिलहाल अभी कोरोना वैक्सीनेशन नहीं दी जा रही है लेकिन अगर प्रेगनेंसी के दौरान अगर कोविड-19 टीकाकरण होता है तो भी कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है। 

 

प्रेगनेंसी के दौरान महिला का शरीर कमजोरी महसूस करता है। इम्यूनिटी लो होने के चलते शरीर जल्दी थकता भी है और बीमारियों की चपेट में भी आता है इसलिए जरूरी है कि प्रेगनेंट महिला खुद का ख्याल रखें ताकि आप और आपका बच्चा सुरक्षित रहें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static