टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, मरने से पहले शेयर किया था अपना वीडियो
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 01:20 PM (IST)
नारी डेस्क: टीवी जगत से बेहद ही दुख भरी खबर सामने आई है। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने खुदखुशी कर ली है। उन्होंने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है, उनकी उम्र सिर्फ 30 साल थी। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

संचिता उगले अपने घर पर मृत पाई गई थीं, वह मुंबई से सटे वसई क्षेत्र में रहती थीं। बीती रात ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश नजर आईं। संचिता उगले की खुदकुशी की खबर ने फैंस के पैरों तले जमीन खींच ली है।

संचिता टीवी और फ़िल्मों, दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं। वह हिट डेली सोप 'कुमकुम भाग्य' और विक्की कौशल स्टारर फ़िल्म 'छावा' का हिस्सा थीं। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे पॉपुलर शो से पहचान बनाई थी । वह 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से भी जुड़ी थीं, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी को और मज़बूत किया था ।

