तनीषा मुखर्जी ने दिखाया अपनी दादी का  पुश्तैनी घर, यहीं बीता एक्ट्रेस तनुजा का पूरा बचपन

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 07:18 PM (IST)

नारी डेस्क:  एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में अपने फ़ैन्स को अपने परिवार की विरासत की एक खास चीज की झलक दिखाई। उन्होंने 'फ्रैंगीपानी हाउस' से परिचय कराया, जो उनकी मशहूर दादी और दिग्गज एक्ट्रेस शोभना समर्थ का पुराना घर था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए तनीषा ने बताया कि इस प्रॉपर्टी को अब एक नए रूप में होमस्टे बना दिया गया है, लेकिन इसकी पुरानी खूबसूरती और भावनात्मक महत्व को बनाए रखा गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)


वीडियो में तनीषा एक सुंदर लैवेंडर रंग की साड़ी पहने इस खूबसूरत प्रॉपर्टी में घूमती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के जरिए एक्ट्रेस उस गहरे जुड़ाव के बारे में बात करती दिख रही हैं जो उनके परिवार का इस घर से है।  इस घर को इसके इतिहास के प्रति सम्मान और देखभाल के साथ सहेज कर रखा गया है। वीडियो में तनीषा कहती हैं- "फ्रैंगीपानी हाउस में आपका स्वागत है। यह मेरी मशहूर सुपरस्टार दादी शोभना समर्थ के असली घर का नया रूप है, जो मुझे विरासत में मिला। मैंने इस जगह को वैसे ही रेनोवेट और रीडिज़ाइन किया है जैसा मुझे लगता है कि मेरी दादी चाहती थीं। मैं इसे बहुत ज़्यादा बदलना नहीं चाहती थी। मैं उनके लगाए किसी भी पेड़ को काटना नहीं चाहती थी। मेरा और मेरी मां का पूरा बचपन इसी प्रॉपर्टी पर बीता है। हमने इसे असली और ओरिजिनल बनाए रखा है। मुझे उम्मीद है कि आप यहाँ आएँगे और कुछ खूबसूरत यादें बनाएंगे।" 


अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए तनीषा ने यह भी लिखा- "फ्रैंगीपानी हाउस – मेरी मशहूर सुपरस्टार दादी शोभना समर्थ का घर। इस शानदार घर की हर दीवार और हर कोने की अपनी एक कहानी है। 'इंसान को सबसे बड़ी प्रेरणा हमेशा प्रकृति से मिलती है' – मेरी दादी भी यही मानती थीं और इसीलिए वह अपनी ज़िंदगी का ज़्यादातर समय लोनावला में प्रकृति के बीच बिताती थीं। आइए और फ्रैंगीपानी हाउस में उस प्रेरणा को महसूस कीजिए  जो अब एक नए रूप में होमस्टे है।" जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शोभना समर्थ हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्हें 'राम राज्य', 'भरत मिलाप' और 'नल दमयंती' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए याद किया जाता है। वह मशहूर अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत सुपरस्टार नूतन की मां थी, और अभिनेत्रियों काजोल और तनीषा मुखर्जी की दादी थीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static