Kajal Aggarwal ने क्यों छोड़ दीं हिंदी फिल्में? एक्ट्रेस ने बताई असली वजह

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 04:59 PM (IST)

नारी डेस्क : साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपनी दमदार एक्टिंग से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में खास पहचान बनाई है। उन्होंने अजय देवगन के साथ 'सिंघम' और अक्षय कुमार के साथ 'स्पेशल 26' जैसी सफल बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन इसके बावजूद वह हिंदी सिनेमा में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आईं। अब काजल अग्रवाल ने पहली बार खुलकर बताया है कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड से दूरी क्यों बना ली।

साउथ में बेहतर काम मिल रहा था

हाल ही में पत्रकार शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में काजल अग्रवाल से पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर को आगे क्यों नहीं बढ़ाया। इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लगातार बेहतर कहानियां और मजबूत किरदार मिल रहे थे। काजल ने कहा, जो क्वालिटी का काम मुझे साउथ में मिल रहा था, वह उस समय हिंदी फिल्मों में नहीं मिल रहा था। जब मेरे पास बेहतर प्रोजेक्ट्स का विकल्प था, तो मैं औसत काम क्यों चुनती? उनके इस बयान से साफ है कि उन्होंने हमेशा अपने किरदार और कहानी को प्राथमिकता दी।

PunjabKesari

स्क्रिप्ट को दिया करियर से ज्यादा महत्व

काजल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कभी सिर्फ फिल्मों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट्स स्वीकार नहीं किए। वह हमेशा ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती थीं, जिनमें उनका किरदार मजबूत हो और कहानी दमदार हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल शुरुआत से ही बोल्ड या इंटिमेट सीन्स वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर सहज नहीं रही हैं। यही वजह रही कि उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा दिए। हालांकि, इस विषय पर उन्होंने इंटरव्यू में कोई नया दावा नहीं किया।

यें भी पढ़ें : Stage 4 Lung Cancer से जंग जीत चुके हैं संजय दत्त, बताया कैसे फेफड़ों के कैंसर को दी मात

 

ये हैं काजल अग्रवाल के पसंदीदा बॉलीवुड गाने

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे उनकी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मों के गानों के बारे में पूछा गया, तो काजल ने बताया कि उन्हें फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' का गाना 'कुछ तो है' बेहद पसंद है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'स्पेशल 26' का रोमांटिक गीत 'कौन मेरा' भी अपनी पसंदीदा सूची में शामिल किया।

PunjabKesari

इन फिल्मों में नजर आएंगी काजल अग्रवाल

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल जल्द ही फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसका निर्देशन चेतन डीके ने किया है। इसके अलावा उनके पास एक्शन-ड्रामा फिल्म 'NBK 111' भी है। वहीं, नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' में काजल अग्रवाल रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

यें भी पढ़ें : थायराइड में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, शरीर में होती हैं ये 7 बड़ी परेशानियां

 

क्या कहा काजल ने?

काजल अग्रवाल का मानना है कि किसी भी कलाकार के लिए सिर्फ बड़े बैनर या स्टार्स के साथ काम करना ही मायने नहीं रखता, बल्कि अच्छी कहानी और मजबूत किरदार सबसे ज्यादा अहम होते हैं। यही वजह रही कि उन्होंने बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में करने के बजाय उन प्रोजेक्ट्स को चुना, जहां उन्हें अपने अभिनय को बेहतर तरीके से पेश करने का मौका मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static