Bollywood की पहली एक्ट्रेस जो लेकर आई थी 25 Vanity Van

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 05:41 PM (IST)

नारी डेस्क: हाल ही में डॉन 3 के विवाद में जब रणवीर सिंह को बैन करने की बात आई तो पूनम ढिल्लों ने उन्हें पूरा सपोर्ट दिया जिसका शुक्रिया खुद रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने किया। इस बारे में पूनम ढिल्लों ने एक इंटरव्यू में बात की और कहा कि रणवीर के पिता से उनकी लंबी बातचीत हुई और कहा कि परिवार फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों द्वारा दिखाए गए समर्थन के लिए बहुत आभारी था।  पूनम ढिल्लो अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस थी आज भी वो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 16 साल की पूनम ने मिस इंडिया का खिताब जीता था और भारत में वेनिटी वैन लाने वाली भी वो पहली हीरोइन हैं। चलिए पूनम ढिल्लों की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं। चलिए आपको पहले उनकी वैनिटी वैन वाला किस्सा सुनाते हैं। 

आज सब स्टार्स के पास अपनी वैनिटी वैन है लेकिन जब पूनम ढिल्लो का टाइम था तो वह इंडस्ट्री में पहली एक्ट्रेस थी जो अपनी वैनिटी वेन लेकर आई थी। दरअसल, पूनम एक बार लॉस एंजिल्स गईं तो वहां उन्होंने वैनिटी वैन देखी थी। इसे देख उन्हें लगा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री के पास भी ये होनी चाहिए। फिर क्या था भारत आते ही उन्होंने 25 वैनिटी वैन बनवाईं थीं। पूनम ढिल्लों जितनी प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेसफुल रही पर्सनल लाइफ में उतना ही उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा। उनका शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाने का किस्सा भी काफी चर्चा में रहा था और ये अफेयर उन्होंने अपने पति को सबक सिखाने के लिए चलाया था। 

16 साल की उम्र में बनीं मिस इंडिया, यहीं से शुरू हुआ सफर

 पूनम को स्कूल के दिनों में ही फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे लेकिन एक्ट्रेस अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। साल 1977 में महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद पूनम, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आईं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद यश चोपड़ा की नजर उन पर पड़ी।

यश चोपड़ा की नजर पड़ी, फिल्म ‘त्रिशूल’ से मिली पहचान

यश चोपड़ा ने उन्हें फिल्म 'त्रिशूल' ऑफर की। पहले तो वह पढ़ाई के चलते नहीं मानी लेकिन बाद में वह राजी हुई। फिल्म करने के लिए पूनम ने शर्त रखी कि वो गर्मी की छुट्टियों में ही शूटिंग करेंगी जिससे उनकी पढ़ाई पर असर ना पड़े। उनकी फिल्म  'त्रिशूल' रिलीज हुई और हिट भी रही। 

ये भी पढ़ें:  आपने मुझे पहचान लिया, मैं ही हूं Kasab... AnjaliKulthe ने कहा- वो रात में कभी नहीं भूल सकती

‘नूरी’ से मिला बड़ा ब्रेक, फिल्मफेयर नॉमिनेशन ने बढ़ाई पहचान

अपने करियर के शुरुआती दिनों में पूनम, यश चोपड़ा के घर में ही रहती थीं लेकिन दोनों के ज्यादा समय साथ गुजारने को कई बातें बनी लेकिन एक्ट्रेस ने इस सब बातों को अफवाहें ही बताया था।  पूनम जब 10वीं क्लास में थीं, तब वे फिल्म 'त्रिशूल' से स्टार बन चुकी थीं। उनकी बोल्डनेस का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पहली ही फिल्म में उन्होंने स्विमसूट पहना था। उन्होंने यश चोपड़ा के ही प्रोडक्शन हाउस की फिल्म नूरी में फारुख शेख के साथ काम किया। यह रोल यादगार था। नूरी के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट ऐक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अपने 10 साल के सफल फिल्मी करियर के बाद पूनम ने 1988 में फिल्ममेकर अशोक ठकेरिया से शादी की। दोनों के दो बच्चे हुए, पलोमा और अनमोल लेकिन ये रिश्ता करीब 10 साल ही चल पाया। पूनम तब से अपने पति का घर छोड़कर बच्चों के साथ अलग रहती हैं।

PunjabKesari

शादी और निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव, 10 साल बाद टूटा रिश्ता

शादी टूटने की वजह थी अशोक के एक्सट्रा मेरिटल अफेयर्स। जब पूनम को इस बारे में खबर हुई तो उन्होंने पति को सबक सिखाने के लिए खुद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया, जिससे उनके पति को अपनी गलती का एहसास हो सके लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने पति से तलाक ले लिया। हालांकि अशोक से पहले भी पूनम किसी और के प्यार में भी पड़ी थी।1980 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पूनम की मुलाकात राज सिप्पी से हुई। इसी दौरान दोनों करीब आए थे लेकिन राज पहले से ही शादीशुदा थे। पूनम इसके बावजूद राज से शादी करना चाहती थीं हालांकि डायरेक्टर अपने परिवार को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो सके तो पूनम ने भी उनसे किनारा कर लिया।

पूनम आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव है। एक्टर के साथ वह एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। वे ‘वैनिटी’ नाम की सफल मेकअप कंपनी चला रही हैं। इसके अलावा वह सनशाइन ट्रेवल एंड टूर्स की डायरेक्टर भी हैं।

आपको पूनम ढिल्लों की कौन सी फिल्म पसंद थी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static