''जबरन Kiss किया, फिर थप्पड़ मारा... Karan Kundrra पर TV एक्ट्रेस का बड़ा का खुलासा
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 02:01 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने अपने पूर्व को-स्टार करण कुंद्रा को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया कि एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान करण ने बिना तय संकेत (क्यू) के उन्हें किस किया और बाद में थप्पड़ भी मारा। सान्वी का कहना है कि इस घटना का उन पर गहरा मानसिक असर पड़ा था। फिलहाल, इन आरोपों पर करण कुंद्रा की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सान्वी तलवार ने क्या कहा?
सान्वी तलवार ने 'टेली मसाला' को दिए इंटरव्यू में अपने करियर और टीवी इंडस्ट्री के अनुभवों पर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि टीवी शो 'ये कहां आ गए हम' की शूटिंग के समय करण कुंद्रा उनके प्रति निजी तौर पर दिलचस्पी दिखाते थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें करण में कोई व्यक्तिगत रुचि नहीं थी। इसी वजह से करण को लगता था कि वह उन्हें नजरअंदाज करती हैं या एटीट्यूड दिखाती हैं।

करण उस समय रिलेशनशिप में थे'
सान्वी ने इंटरव्यू में यह भी दावा किया कि उस समय करण कुंद्रा अनुषा दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में थे। उनके अनुसार, उन्होंने इस बारे में अनुषा से भी बात की थी। इसके बाद अनुषा कई बार शूटिंग सेट पर आने लगीं, लेकिन जब वह मौजूद नहीं होती थीं तो करण का व्यवहार पहले जैसा ही हो जाता था।
यें भी पढ़ें : Stage 4 Lung Cancer से जंग जीत चुके हैं संजय दत्त, बताया कैसे फेफड़ों के कैंसर को दी मात
डायरेक्टर के क्यू से पहले ही Kiss कर दिया
सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए सान्वी ने बताया कि शो के एक रोमांटिक सीन के दौरान उन्हें और करण को किसिंग सीन शूट करना था। उनका दावा है कि डायरेक्टर के एक्शन या क्यू देने से पहले ही करण ने उन्हें किस कर लिया। सान्वी ने कहा कि यह तय स्क्रिप्ट और शूटिंग प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था। इसी वजह से उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए करण को थप्पड़ मार दिया।

फिर करण ने मुझे थप्पड़ मारा
एक्ट्रेस के मुताबिक, इस घटना के बाद करण कुंद्रा कुछ देर के लिए सेट से चले गए। करीब 10 से 15 मिनट बाद लौटने पर उन्होंने सबके सामने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा। सान्वी का दावा है कि थप्पड़ इतना तेज था कि वह जमीन पर गिर गईं। उन्होंने कहा कि उस समय सेट पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उनका साथ नहीं दिया और न ही डायरेक्शन टीम ने उनके समर्थन में कोई कदम उठाया।
यें भी पढ़ें : इन Blood Group वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर! जानिए क्या कहती है रिसर्च
मैं डिप्रेशन में चली गई थी
सान्वी ने बताया कि इस घटना के बाद वह काफी टूट गई थीं। उनके मुताबिक, करण ने उन्हें और उनके माता-पिता के लिए अपशब्द भी कहे। उन्होंने कहा कि घटना के बाद वह सीधे घर चली गईं और उन्होंने फैसला कर लिया था कि अब वह इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। इस पूरे घटनाक्रम का उनकी मानसिक सेहत पर गहरा असर पड़ा और वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

एकता कपूर ने क्या किया?
सान्वी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद निर्माता एकता कपूर ने उन्हें मैसेज कर करण की ओर से माफी मांगी और उन्हें अपने ऑफिस बुलाकर व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। एक्ट्रेस का कहना है कि एकता कपूर ने उनकी बात ध्यान से सुनी और कहा कि जो भी उचित होगा, वही किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शो जारी रहना चाहिए। सान्वी ने दावा किया कि इसके बाद शो के डायरेक्टर को बदल दिया गया था।
यें भी पढ़ें : 5 दिन तक हरे रंग की उल्टी करती रही 4 महीने की बच्ची, जांच में निकली गंभीर बीमारी
फिलहाल किसे डेट कर रहे हैं करण कुंद्रा?
करण कुंद्रा इस समय टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' में दोनों ने रोमांटिक अंदाज में सगाई भी की थी।

