''रिश्ते कागज पर बनते या बिगड़ते नहीं'' आमिर और किरण के तलाक पर बोलीं पूजा भट्ट

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 11:57 AM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव की राहें अब अलग हो गई हैं। दोनों ने आपसी सहमति से अपनी 15 साल की शादी तोड़ दी। इस खबरे के बाद से फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी झटका लगा है। कपल के तलाक लेने पर स्टार्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इस बीच पूजा भट्ट ने आमिर और किरण के अलग होने पर अपना रिएक्शन दिया है। 

PunjabKesari

पूजा भट्ट ने ट्विटर पर कुछ ट्वीट किए। पहले ट्वीट में पूजा ने लिखा, 'पति और पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला करने के बाद भी सह-पालन के बारे में कुछ भी नया नहीं है। रिश्ते कागज पर बनते या बिगड़ते नहीं हैं, दिल पर लिखे जाते हैं। शादी खत्म होने के बाद भी सम्मान के आधार पर रिश्ता बनाए रखने के लिए ईमानदारी की जरूरत होती है। कुछ ही इसे मैनेज करते हैं।'

 

PunjabKesari

 

अन्य ट्वीट में पूजा ने लिखा, 'ज्यादातर शादियां बुरी तरह खत्म होती हैं। जो नहीं हैं उन्हें एक विसंगति के रूप में देखा जाता है। लोग दया और करुणा से ज्यादा कड़वाहट और नफरत को समझते हैं और स्वीकार करते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपने बारे में सच्चाई और वे जिस रिश्ते में हैं, उसका सामना करने के बजाय झूठ को जीते हैं। पूजा के यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।' 

 

PunjabKesari

 

गौरतलब है कि दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। वहीं बीते दिन तलाक की घोषणा करने के बाद दोनों फैंस के साथ रूबरू हुए। इस दौरान आमिर ने कहा, 'आप लोगों को दुख हुआ होगा। अच्छा नहीं लगा होगा शाॅक लगा होगा। हम बस इतना आपको कहना चाहते हैं कि हम लोग दोनों बहुत खुश हैं पर हम एक ही परिवार हैं। हमारे रिश्ते में बदलाव आया है लेकिन हम एक-दूसरे के साथ ही हैं।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static