"नारी शक्ति" को सलामः मोदी सरकार में 8 महिलाएं बनी Women Governors

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 03:39 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मंगलवार को ही 8 नए राज्यपालों की नियुक्ति की है, जिसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलोत भी शामिल है। हालांकि पीएम मोदी मंत्रीपरिषद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व और 'नारी शक्ति' को मजबूत बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में अब तक 8 महिला गवर्नर बनाई गई हैं, जोकि वाकाई गर्व की बात है।

मोदी सरकार में 8 महिलाएं राज्यपाल नियुक्त

रिकॉर्ड के मुताबिक, मोदी सरकार में साल 2014 से 8 महिला गवर्नरों या लेफ्टिनेंट गवर्नरों की नियुक्ति की गई है। इनमें मृदुला सिन्हा, नजमा हेपतुल्ला, द्रौपदी मुर्मू, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, अनुसुइया उकेई, बेबी रानी मौर्य, तमिलसाई सौंदर्यराजन और पूर्व IPS किरण बेदी को गवर्नरशिप की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PunjabKesari

समाज के सभी वर्गों का सम्मान

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी, नजमा हेपतुल्ला मुस्लिम , मौर्य अनुसूचित जाति (SC) , उइके अनुसूचित जनजाति (एसटी) और सुंदरराजन ओबीसी नेता हैं। वहीं, मोदी सरकार के तहत नियुक्त 8 महिला राज्यपालों में से 5 एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं।

पूर्व में कम संख्या में होती थी महिला राज्यपालों की नियुक्ति

बता दें कि इससे पहले पंडित नेहरू के लंबे कार्यकाल के दौरान सिर्फ 3 महिलाओं को राज्यपाल बनाया गया था, जिनमें सरोजिनी नायडू, नेहरू जी की बहन विजयलक्ष्मी पंडित और पद्मजा नायडू को राज्यपाल बनाया गया था।

PunjabKesari

7 महिलाओं ने ली मंत्रियों की शपथ

पीएम मोदी की नई सरकार में नए मंत्रियों में 7 महिलाओं ने शपथ ली है, जिनमें मीनाक्षी लेखी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, भारती पवार, दर्शना जरदोश, प्रतिमा भौमिक, अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static