Periods में दर्द और थकान से राहत दिला सकती हैं ये 3 चीजें!
punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 03:01 PM (IST)
नारी डेस्क : पीरियड्स महिलाओं के जीवन का एक सामान्य लेकिन संवेदनशील समय होता है। इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसका असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। पेट दर्द, ऐंठन, कमजोरी, थकान और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं इस समय आम हैं। ऐसे में खानपान की सही देखभाल बेहद जरूरी मानी जाती है। डॉक्टर के अनुसार, पीरियड्स के दौरान कुछ खास चीजें सही मात्रा में शामिल करने से दर्द और थकान से राहत मिल सकती है। उन्होंने पपीता, खजूर और सौंफ को लेकर फैली कई गलतफहमियों पर भी जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि ये तीन चीजें पीरियड्स के समय शरीर पर क्या असर डालती हैं और इन्हें किस तरह सेवन करना चाहिए।
पीरियड्स में पपीता खाने से क्या होता है?
पपीते को लेकर महिलाओं में कई तरह की भ्रांतियां पाई जाती हैं। डॉक्टर का कहना है कि सीमित मात्रा में पपीता पीरियड्स के दौरान नुकसानदायक नहीं होता, बल्कि इससे आराम मिल सकता है। डॉक्टर के मुताबिक, पपीते में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम्स गर्भाशय की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। जिससे पेट की ऐंठन कम हो सकती है, पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है। उन्होंने सलाह दी कि पपीते को हल्का गर्म करके खाया जाए, ताकि पाचन बेहतर रहे और शरीर को ज्यादा लाभ मिल सके।

यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब
खजूर कैसे करता है कमजोरी दूर?
पीरियड्स के दौरान कमजोरी और चक्कर आने की एक बड़ी वजह शरीर में आयरन की कमी होती है।
इस स्थिति में खजूर को फायदेमंद माना जाता है।
खजूर आयरन का अच्छा स्रोत है।
यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
थकान और कमजोरी कम करने में मदद करता है।
डॉक्टर ने खजूर को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाने की सलाह दी है, जिससे शरीर इसे आसानी से पचा सके।

यें भी पढ़ें : कैंसर का दुश्मन है ये फल! सिर्फ दो महीने मिलता है, जानिए इसके गजब के फायदे
सौंफ का पानी क्यों है फायदेमंद?
पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, गैस और सूजन की समस्या आम होती है।
ऐसे में सौंफ का पानी काफी राहत दे सकता है।
सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
यह गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है।
पेट दर्द और गैस की समस्या कम करती है।
सौंफ को पानी में उबालकर पीया जा सकता है या हल्की मात्रा में चबाकर भी खाया जा सकता है।

गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह
डॉक्टर का कहना है कि हर महिला की बॉडी अलग होती है, इसलिए किसी भी चीज का असर भी अलग-अलग हो सकता है। हालांकि, अगर पपीता, खजूर और सौंफ को सीमित मात्रा में लिया जाए, तो आमतौर पर इससे कोई नुकसान नहीं होता। अगर पीरियड्स के दौरान दर्द बहुत ज्यादा हो, कमजोरी लंबे समय तक बनी रहे या पीरियड्स अनियमित हों, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
यें भी पढ़ें : Pregnancy में खुजली क्यों होती है? जानें कारण
पीरियड्स के दौरान सही खानपान महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। पपीता, खजूर और सौंफ जैसी चीजें अगर सही तरीके और मात्रा में ली जाएं। तो, दर्द से राहत मिल सकती है, कमजोरी और थकान कम होती है, शरीर ज्यादा संतुलित महसूस करता है। हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपने शरीर की जरूरतों को समझना और विशेषज्ञ की सलाह लेना सबसे बेहतर होता है।

