45 की उम्र के बाद शरीर में होने वाले बदलावों से न घबराएं, रोज खाएं ये 3 चीजें
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 06:36 PM (IST)
नारी डेस्क: 45 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव तेजी से होने लगते हैं। इस समय हार्मोन बदलने लगते हैं, मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और हड्डियां पहले से ज्यादा कमजोर होने लगती हैं। कई महिलाओं को इस उम्र में थकान, पेट फूलना, गैस, जोड़ों में दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन सही खान-पान अपनाकर इन परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 45 के बाद शरीर को ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि वह खुद को फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए रोज तीन आसान चीजें अपनी डाइट में जरूर शामिल करती हैं।
आइए जानते हैं ये 3 जरूरी चीजें कौन-सी हैं
खजूर और घी
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, सुबह की शुरुआत 1 खजूर और थोड़ा सा देसी घी खाकर करना बहुत फायदेमंद होता है।

इसके फायदे
घी में हेल्दी फैट होता है, जो हार्मोन बनाने में मदद करता है। खजूर शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। यह कॉम्बिनेशन दिनभर थकान कम महसूस होने देता है।मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। 45 के बाद हार्मोन में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, ऐसे में यह साधारण उपाय काफी मददगार साबित हो सकता है।
जीरा और सौंफ का पानी
उम्र बढ़ने के साथ पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। इससे गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में रोज जीरा और सौंफ का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
ये भी पढ़ें: मेडिकल साइंस में चमत्कार: मृत महिला की कोख से जन्मा बच्चा!
कैसे मदद करता है
जीरा मेटाबॉलिज्म तेज करता है। सौंफ पेट को ठंडक देती है और पाचन सुधारती है। इससे पेट हल्का महसूस होता है। ब्लोटिंग और गैस की समस्या कम होती है। रोज सुबह या दिन में एक बार इसका सेवन किया जा सकता है।

भुने हुए तिल
45 के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिससे हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है। भुने हुए तिल को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।
इसके फायदे
तिल में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जोड़ों के दर्द से बचाव करता है। मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकता है। रोज एक चम्मच भुने हुए तिल खाना फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप 45 की उम्र के बाद इन तीन आसान चीजों को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल कर लें, तो बढ़ती उम्र में भी खुद को एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि ये सभी चीजें आमतौर पर रसोई में आसानी से मिल जाती हैं।

