पीरियड्स के दौरान गांठों जैसे Blood Clotting को हलके में ना लें, ये लक्षण नोट करें

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 09:00 PM (IST)

नारी डेस्कः पीरियड्स के दौरान खून के साथ गांठों जैसे ब्लड क्लॉट्स निकलना कई महिलाओं में देखा जाता है। कभी-कभी यह शरीर की सामान्य प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन अगर बार-बार बड़ी गांठें निकलें, ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो या तेज दर्द साथ में हो तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है। हार्मोन असंतुलन, फाइब्रॉएड, पीसीओएस या आयरन की कमी इसके पीछे कारण हो सकते हैं। ऐसे में लक्षणों को समझना, समय पर जांच और सही देखभाल बेहद जरूरी है। इसलिए इसके लक्षण, कारणों और इलाज का समझना जरूरी है चलिए आपको कुछ जरूरी जानकारी शेयर करते हैं। 

पीरियड्स में गांठों जैसे ब्लड क्लॉट्स होने का कारण 

ज्यादा ब्लीडिंग: जब खून तेजी से निकलता है, तो शरीर उसे पतला नहीं कर पाता
हार्मोन असंतुलन: एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का असंतुलन
फाइब्रॉएड या पॉलिप्स: गर्भाशय में गांठ
एंडोमेट्रियोसिस
पीसीओएस (PCOS)
आयरन की कमी या एनीमिया
आईयूडी (Copper-T) का असर

ये सारे कारण हो सकते हैं जिसके चलते पीरियड्स के दौरान मोटी-बड़ी गांठों जैसे ब्लड क्लॉट्स निकल सकते हैं। 
PunjabKesari

पीरियड्स के दौरान गांठें आने के लक्षण

पीरियड्स में बड़ी-बड़ी गांठों का निकलना
बहुत ज्यादा ब्लीडिंग (हर 1–2 घंटे में पैड बदलना)
तेज पेट या कमर दर्द
कमजोरी, चक्कर, थकान
पीरियड्स 7 दिन से ज्यादा चलना

कौन-कौन से टेस्ट कराए जाते हैं?

डॉक्टर जरूरत के अनुसार ये जांच सुझा सकते हैं...

CBC (ब्लड टेस्ट) – एनीमिया जांच के लिए
हार्मोन टेस्ट
पेल्विक अल्ट्रासाउंड
थायरॉइड टेस्ट 
जरूरत हो तो MRI या हिस्टेरोस्कोपी

घरेलू उपाय (हल्की समस्या में)

ये उपाय सहायक हैं, इलाज का विकल्प नहीं।
गर्म पानी की बोतल पेट पर रखें।
आयरन युक्त आहार लें (पालक, चुकंदर, अनार)।
हल्दी वाला दूध या अदरक की चाय लें।
पर्याप्त पानी पिएं।
हल्की योग/स्ट्रेचिंग करें लेकिन एक्सपर्ट की निगरानी में।
जंक फूड और बहुत ठंडे पदार्थों से बचें। 

कब डॉक्टर को तुरंत दिखाएं?

हर बार पीरियड आने पर बहुत ज्यादा ब्लड क्लॉट्स आएं।
असहनीय और तेज दर्द हो।
अचानक वजन बढ़ना या पीरियड्स अनियमित होना। 
कमजोरी या बेहोशी जैसा महसूस होना। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static