Korean Games से सावधान रहें Parents! Task ने ले ली 3 सगी बहनों की जान
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 02:32 PM (IST)
नारी डेस्क: यह समय ऑनलाइन गेमिंग का है और बच्चों में इसका क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अक्सर बच्चे गेम में इतना उलझ जाते हैं कि गेम खत्म होने के साथ ही उनके लिए यह खतरे का कारण बन जाता है। हाल ही में गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तीन नाबालिग बहनों ने टास्क-बेस्ड कोरियन गेम की वजह से अपनी जान दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों बहनें बीती रात 9वें फ्लोर से कूद गईं। माता-पिता के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है कि वे अपने बच्चों के गेमिंग व्यवहार और मोबाइल गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि ऐसा दुखद हादसा आपके घर में कभी न हो। अगर आपके घर में भी बच्चे मोबाइल या टैब पर गेम खेलते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी का काम कर सकती है।
कोरियन लवर गेम क्या है?
‘कोरियन लवर’ जैसे गेम साधारण मोबाइल गेम्स से अलग होते हैं। ये टास्क-बेस्ड, सिमुलेशन या रोल-प्लेइंग गेम्स की श्रेणी में आते हैं। इसमें खिलाड़ी को वर्चुअल कोरियन कैरेक्टर के साथ प्यार का अनुभव कराया जाता है। गेम इस तरह डिजाइन किया गया है कि खिलाड़ी को महसूस होता है कि वह सच में किसी से बात कर रहा है। ऐसे गेम्स धीरे-धीरे खिलाड़ियों को असल दुनिया से कटने पर मजबूर कर देते हैं। ब्लू व्हेल और मोमो चैलेंज जैसे गेम्स पहले भी बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो चुके हैं। खासकर इन गेम्स के अनऑफिशियल वर्जन और ऑनलाइन कम्युनिटी ग्रुप्स बच्चों को खतरनाक टास्क करने के लिए प्रेरित करते हैं।
गाजियाबाद में सामने आई यह घटना बेहद विचलित करने वाली और डराने वाली है।
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) February 4, 2026
बीती रात एक आवासीय इमारत से तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।… pic.twitter.com/tSKXH3qYH5
इन-गेम चैट पर रखें नजर
आजकल के कई गेम्स में प्लेयर आपस में चैट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि कोई भी अजनबी आपके बच्चे से संपर्क कर सकता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप देखें कि आपका बच्चा किन लोगों से बात कर रहा है। अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है, तो इन चैट फीचर्स वाले गेम्स खेलने से रोकना ही सुरक्षित है।
टास्क और चैलेंज वाले गेम्स से सावधानी
वीडियो गेम्स माइंड को शार्प करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन टास्क या चैलेंज-बेस्ड गेम्स खतरनाक भी हो सकते हैं। अगर बच्चा गेम खेलते समय अजीब व्यवहार करने लगे जैसे कमरे में खुद को बंद कर लेना, तो यह चेतावनी हो सकती है। ऐसे गेम्स बच्चों को मानसिक दबाव में डाल सकते हैं। माता-पिता को यह जरूर देखना चाहिए कि उनका बच्चा किस गेम पर कितना समय बिता रहा है।
UP: Minors clearly influenced by Korean culture, says Trans-Hindon DCP on Ghaziabad suicide case
— ANI Digital (@ani_digital) February 4, 2026
Read @ANI Story |https://t.co/dLZ2GxMrO1#Ghaziabad #Suicide #Minors #KoreanCulture pic.twitter.com/GifRPQdXCQ
ये भी पढ़ें: क्या मां के दूध से नवजात बच्चे को पीलिया हो सकता है?
उम्र की रेटिंग और परमिशन पर ध्यान दें
प्ले स्टोर और ऐप स्टोर में सभी गेम्स को उम्र के अनुसार रेटिंग दी जाती है। यह सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा अपनी उम्र के अनुसार ही गेम खेल रहा है। इसके अलावा यह भी चेक करें कि गेम ने मोबाइल की कौन-कौन सी परमिशन ली है, जैसे कैमरा, लोकेशन या अन्य डेटा। अगर गेम जरूरत से ज्यादा एक्सेस मांगता है, तो उसे तुरंत हटा दें।
This is the building in Ghaziabad from the ninth floor of which three sisters, Pakhi (12), Prachi (14), and Vishika (16), jumped to their death at 2 am today.
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) February 4, 2026
Sounds like the opening scene of a possessed horror movie. Disturbingly, it turned out to be real. They were possessed,… pic.twitter.com/AMCFY9o0JB
लत लगने वाले गेम्स से बचें
कुछ गेम्स हर लेवल पर बच्चों को कॉइन या पैसे खर्च करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह धीरे-धीरे लत का रूप ले सकता है। अगर आपका बच्चा गेम में इन-ऐप खरीदारी करने लगे, तो उसे समझाएं और ऐसे गेम्स से दूर रखें। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों के गेमिंग टाइम और गेम के प्रकार पर पूरी नजर रखें।
माता-पिता के लिए सुरक्षा टिप्स
बच्चों के फोन और टैब में गेम्स की मॉनिटरिंग करें।
टास्क-बेस्ड और रोल-प्लेइंग गेम्स से दूर रखें।
गेम्स में चैट और अनजान लोगों से संपर्क पर नजर रखें।
उम्र के अनुसार रेटिंग और परमिशन चेक करें।
लत लगाने वाले इन-ऐप खरीदारी गेम्स से बच्चों को बचाएं।
इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गेमिंग की आदत, अगर नियंत्रण से बाहर हो जाए, तो खतरनाक हो सकती है। माता-पिता को चाहिए कि वे समय रहते बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

