त्योहारों में रहेंगे एकदम एनर्जेटिक, फटाफट से बनाकर पिएं Papaya Oats Smoothie
punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2022 - 12:44 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2022_10image_12_42_565046925mainpapayaoatssmoothie.jpg)
अक्टूबर के महीने से त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सभी ने घर की सफाईयां करना भी शुरु कर दी हैं। लेकिन त्योहारों में सारा दिन काम करने के कारण आपके शरीर में थकान भी हो सकती हैं। ऐसे में आप शरीर की थकान को दूर करने के लिए कुछ हैल्दी चीजों का सेवन कर सकते हैं। आप पपाया ओट्स स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। इस ड्रिंक से आप सारा दिन एनर्जेटिक रहेंगे और इसे बनाने में भी समय नहीं लगेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...
सामग्री
ठंडा दूध - 3 कप
काजू - 1 कप
बादाम - 1 कप
पपीता - 1
शक्कर - 3 चम्मच
ओट्स - 2 चम्मच
वनीला एसेंस - 2 चम्मच
वनीला आइसक्रीम - 3 चम्मच
आइस क्यूब्स - 1 कप
बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक पैन में ओट्स डालकर भून लें। भूनने से ओट्स का कच्चापन निकल जाएगा।
2. इसके बाद गैस बंद कर दें। ओट्स को बारीक-बारीक पीस लें।
3. अब एक ब्लैंडर में पपीता काटकर डालें।
4. पपीता डालने के बाद इसमें वनीला आइसक्रीम, वनीला एसेंस और शक्कर मिक्स करें।
5. सारी चीजों को अच्छे से ब्लैंड कर लें। इसके बाद एक गिलास में निकाल लें।
6. यदि आप शेक को थोड़ा पतला करना चाहते हैं तो थोड़ा सा पानी मिला लें।
7. आपका पपाया ओट्स शेक बनकर तैयार है। काजू, बादाम के साथ गर्निश करें।
8. ऊपर से आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा शेक सर्व करें।