घर में आए मेहमानों के लिए Snacks में बनाएं पनीर फिंगर्स

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 02:07 PM (IST)

स्नेकस में रोज एक ही चीज खाकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में जब घर में मेहमान आ जाए तो महिलाओं को एक ही चीज की टेंशन होती है कि उनके लिए क्या बनाएं। अगर आप भी मेहमानों के लिए स्नेक्स बनाने में कंफ्यूज हो रही हैं तो पनीर फिंगर्स बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

पनीर - 300 ग्राम 
मैदा - 2 कप 
कॉर्न स्टार्च - 1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
काली मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
चाट मसाला - 1 चम्मच 
हल्दी - 1 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
ब्रेड क्रम्ब्स - 1 कप 
तेल - जरुरतअनुसार
पानी - 1 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले पनीर को लेकर फिंगर का आकार में काट लें। 
2. इसके बाद एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक मिलाएं। 
3. इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं और तैयार किए गए पनीर फिंगर्स डाल दें। 
4. पनीर को कम से कम 10 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें। 
5. एक अलग बाउल में मैदा और कॉर्न स्टार्च डालें। इसमें थोड़ा सा पानी और नमक मिलाएं। 
6. दोनों चीजों को मिलाकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें। 
7. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसके बाद मैरिनेट किए हुए पनीर को मैदे के गोल में मिक्स कर लें। 
8. मैदे में पनीर को अच्छे से मिक्स करके तेल में फ्राई कर लें। 
9. पनीर को गोल्डन होने तक अच्छे से तेल में पकाएं। 
10. जैसे ही पनीर दोनों साइड से ब्राउन होकर पक जाए तो उसे किसी बर्तन में निकाल लें। 
11. ऐसे ही बाकी बचे पनीर को फ्राई करके फिंगर्स तैयार कर लें। 
12. आपके टेस्टी फिंगर बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म फिंगर्स सॉस के साथ सर्व करें। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static