कील-मुंहासों को कम करने के लिए अपनाएं जायफल से बना खास फेस पैक
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 12:53 PM (IST)
नारी डेस्क : चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे और दाग-धब्बे अक्सर खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऐसे में कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अब आप घर पर ही एक आसान और असरदार उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जायफल से बना फेस पैक स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
क्यों फायदेमंद है जायफल
Nutmeg यानी जायफल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करने और स्किन को साफ रखने में मदद करते हैं। यह स्किन की सूजन को कम करता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायक होता है।

जायफल से फेस पैक कैसे बनाएं
जरूरी सामग्री
जायफल
एलोवेरा जेल
नीम के पत्ते।
यें भी पढें : चेहरे पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ लें लिवर खतरे में है, समय रहते करें बचाव
बनाने का तरीका
सबसे पहले नीम के पत्तों को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।
अब जायफल को सिलबट्टे पर घिसकर उसका पेस्ट तैयार करें।
दोनों पेस्ट को एक बाउल में मिलाएं।
इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
आपका फेस पैक तैयार है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका
इस फेस पैक को चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
30 से 40 मिनट तक सूखने दें।
इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
यें भी पढ़ें : Armlet के ये ट्रेंडी डिज़ाइन देंगे आपके लुक को नया स्टाइल
क्या होगा फायदा
पिंपल्स और मुंहासों में कमी
दाग-धब्बे हल्के होंगे
स्किन साफ और ग्लोइंग बनेगी।
ध्यान रखने वाली बातें
हफ्ते में 2–3 बार ही इस्तेमाल करें
बहुत सेंसिटिव स्किन वाले पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

अगर आप नेचुरल तरीके से कील-मुंहासों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो जायफल से बना यह फेस पैक एक अच्छा और सस्ता विकल्प हो सकता है। नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन में साफ फर्क नजर आने लगेगा।

