वेनिस बिएनाले में नीता अंबानी का शाही अंदाज, साड़ी और सोज़नी शॉल में दिखीं बेहद खूबसूरत

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 11:37 AM (IST)

नारी डेस्क: इटली के खूबसूरत शहर वेनिस में आयोजित होने जा रहे 61वें वेनिस बिएनाले 2026 से पहले ही भारतीय संस्कृति और फैशन की शानदार झलक देखने को मिली। दुनिया की इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में जब नीता अंबानी पहुंचीं तो उनका शालीन और बेहद एलिगेंट अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता नजर आया। भारतीय परंपरा और ट्रेंडी स्टाइल का खूबसूरत मेल उनके पूरे लुक में साफ दिखाई दिया। इस खास मौके पर नीता अंबानी ने मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई खूबसूरत शिफॉन-जॉर्जेट साड़ी पहनी थी, जिसके साथ कैरी की गई बूटीदार सोज़नी शॉल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। इतना ही नहीं, वेनिस बिएनाले में इंडिया पवेलियन की वापसी को लेकर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर और भारत सरकार की साझेदारी भी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। चालिए  एक नज़र डालते हैं उनके खास लुक पर......

वेनिस बिएनाले में फिर लौटेगा इंडिया पवेलियन

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कंटेम्परेरी आर्ट प्रदर्शनी मानी जाने वाली वेनिस बिएनाले का आयोजन हर दो साल में इटली के वेनिस शहर में किया जाता है। इस बार प्रदर्शनी की शुरुआत 9 मई 2026 से होगी और यह 22 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम “In Minor Keys” रखी गई है। खास बात यह है कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर वेनिस बिएनाले में इंडिया पवेलियन की वापसी के लिए साझेदारी की है। यह पहल भारतीय कला, संस्कृति, संगीत, वास्तुकला और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से मजबूती से प्रस्तुत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

PunjabKesari

अनामिका खन्ना की साड़ी में दिखा क्लासिक इंडियन एलिगेंस

इस ऐतिहासिक अवसर पर नीता अंबानी का लुक बेहद खास और आकर्षक नजर आया। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत शिफॉन-जॉर्जेट साड़ी पहनी थी। साड़ी की खासियत उसकी बारीक कारीगरी और क्लासिक बनारसी मोटिफ्स थे, जो उसे बेहद रॉयल टच दे रहे थे। इसके साथ उन्होंने हाथ से कढ़ाई किया हुआ लेस ब्लाउज कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक को और भी निखार दिया।

बूटीदार सोज़नी शॉल ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

नीता अंबानी के इस पारंपरिक लुक में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही थी उनकी खूबसूरत बूटीदार सोज़नी शॉल। यह शॉल बेहद बारीकी से हाथों से बुनी गई थी और भारतीय हस्तकला की शानदार मिसाल पेश कर रही थी। उन्होंने इस शॉल को बेहद ग्रेस और शालीनता के साथ कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक को और ज्यादा एलिगेंट बना दिया। पारंपरिक भारतीय शिल्प को इतने खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत करना फैशन प्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

खास ईयररिंग्स ने लुक में जोड़ा आर्टिस्टिक टच

उनके स्टेटमेंट ईयररिंग्स भी किसी कलाकृति से कम नहीं लग रहे थे। इन्हें मशहूर ज्वेलरी आर्टिस्ट वॉलेस चैन ने डिजाइन किया था। इन खास झुमकों को रोजवुड यानी गुलाब की लकड़ी को तराशकर तैयार किया गया था। साथ ही इनमें टाइटेनियम की खूबसूरत डिजाइन के साथ नीलम और माणिक जैसे कीमती रत्न जड़े गए थे। यही वजह रही कि उनका यह ज्वेलरी लुक काफी यूनिक और रॉयल नजर आया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: दीया मेहता ने मेट गाला में साड़ी पहनकर बिखेरा जलवा, बंगाल की शोला कला को दिया ग्लोबल मंच

हेयरस्टाइल और मेकअप ने जीता दिल

नीता अंबानी का मेकअप बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट रखा गया था, जो उनके पारंपरिक लुक के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। वहीं उनकी अलग अंदाज वाली हेयरस्टाइल ने भी लोगों का ध्यान खींचा। पूरे लुक में कहीं भी जरूरत से ज्यादा ग्लैमर नहीं था, बल्कि हर चीज में एक सादगी और क्लास दिखाई दे रही थी। यही वजह रही कि उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में बना हुआ है।

भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक बना यह लुक

वेनिस बिएनाले जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर नीता अंबानी का यह पारंपरिक भारतीय लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय कला, शिल्प और संस्कृति को दुनिया के सामने खूबसूरती से प्रस्तुत करने का एक तरीका भी था। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static