Nita Ambani से पहले Sonam Kapoor भी पहन चुकी हैं ये ये Latest Viral Necklace
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 02:27 PM (IST)
नारी डेस्क: गणपति बप्पा के स्वागत के लिए अंबानी परिवार का एंटीलिया एक बार फिर रोशनी और भव्यता से जगमगा उठा... लेकिन इस बार गणपति उत्सव में जिस चीज़ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो सिर्फ बप्पा की भक्ति नहीं, बल्कि नीता अंबानी का बेहद खास और शानदार नेकलेस भी था। कंधों तक फैला ये नेकलेस देखने में जितना खूबसूरत है, इसकी कहानी उससे भी ज्यादा दिलचस्प है। तो चलिए आपको दिखाते हैं नीता अंबानी के इस वायरल नेकलेस बारे में एंटीलिया में गणपति बप्पा के स्वागत के लिए नीता अंबानी जब नजर आईं, तो उनकी खूबसूरत साड़ी के साथ-साथ लोगों की नजरें उनके नेकलेस पर जाकर टिक गईं। चमकदार रेशमी साड़ी के ऊपर सजा ये बड़ा-सा हार पहली नजर में ही अलग दिखाई देता है। लेकिन खास बात सिर्फ इसका बड़ा साइज नहीं है... इस नेकलेस का नाम है ‘Amrapali Bharatam’ और इसे तैयार किया है Amrapali Jewels ने।
दरअसल, इसे एक सामान्य नेकलेस की तरह शुरू से डिजाइन नहीं किया गया था। इसमें भारत के अलग-अलग हिस्सों से जुटाए गए कई पारंपरिक और पुराने आभूषणों को एक साथ पिरोकर एक नई कलाकृति तैयार की गई। यानी जिसे हम आज एक नेकलेस के रूप में देख रहे हैं, वो कभी अलग-अलग गहनों का हिस्सा हुआ करता था।
इस कलाकृति में दक्षिण भारत और खासकर केरल की पारंपरिक ज्वेलरी की झलक साफ दिखाई देती है। कहीं पारंपरिक हार नजर आता है... तो कहीं झूमर, नथ, झुमके, बिल्ला और चांदबालियों जैसे आभूषण अपनी जगह बनाए हुए हैं। मोतियों की कई लड़ियां और रंग-बिरंगे रत्न इन अलग-अलग हिस्सों को एक साथ जोड़ते हैं। और यही इसकी सबसे खास बात भी है। क्योंकि हर गहने की अपनी एक अलग कहानी और अपनी अलग पहचान है। जब इन सभी को एक साथ जोड़ा गया, तो एक ऐसी ज्वेलरी तैयार हुई जो सिर्फ पहनने की चीज नहीं लगती... बल्कि देखने में किसी खूबसूरत आर्ट पीस जैसी दिखाई देती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कलाकृति में इस्तेमाल किए गए पुराने और विंटेज आभूषणों को जुटाने में करीब तीन साल का समय लगा। इसके बाद करीब 14 मास्टर कारीगरों ने मिलकर इस पूरे नेकलेस को तैयार किया। इसकी खूबसूरती को और खास बनाते हैं इसके गोल्ड वर्क, मोती, कुंदन-पोल्की और रूबी-एमराल्ड रंगों की मीनाकारी। दूर से देखने पर ये एक बड़ा और शानदार नेकलेस नजर आता है... लेकिन जैसे-जैसे आप इसे करीब से देखते हैं, इसमें छिपी छोटी-छोटी डिटेल्स सामने आती जाती हैं।

किसी हिस्से पर नजर जाती है तो वहां एक अलग डिजाइन दिखाई देता है... और अगले ही पल कोई दूसरा पुराना आभूषण आपका ध्यान खींच लेता है। ये भारतीय पारंपरिक गहनों को एक नए अंदाज में पेश करने वाली एक पहनने योग्य कलाकृति है। लेकिन इस नेकलेस में एक और दिलचस्प कनेक्शन है। नीता अंबानी से पहले ये नेकलेस एक्ट्रेस सोनम कपूर पर भी नजर आ चुका है। जी हाँ पिछले साल नवंबर में सोनम कपूर ने इसे अपने एक आइवरी और गोल्ड लुक के साथ कैरी किया था। उस वक्त भी इस बड़े और अनोखे नेकलेस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। सोनम ने इसके साथ अपना बाकी लुक सिंपल रखा था, ताकि पूरा फोकस इस खास ज्वेलरी पीस पर बना रहे।
और अब गणपति उत्सव के मौके पर नीता अंबानी के लुक के साथ एक बार फिर यही नेकलेस चर्चा में आ गया है। Well गणपति बप्पा के इस खास मौके पर नीता अंबानी का ये शाही अंदाज एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आपको उनका नैक पीस कैसा लगा हमे कमेंट बॉक्स कमेंट करके जरूर बताए

