रेड साड़ी में नीता अंबानी ने लूटी महफिल, श्लोका और राधिका भी लगीं बेहद खूबसूरत
punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 11:14 AM (IST)
नारी डेस्क: मुंबई में फैशन जगत की मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने इंडस्ट्री में अपने 40 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एक शानदार सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड से लेकर फैशन और बिजनेस जगत की कई नामी हस्तियां पहुंचीं। हालांकि, शाम में सबसे ज्यादा चर्चा अंबानी परिवार की लेडीज के लुक्स की रही। नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी और दोनों बहुओं श्लोका अंबानी और राधिका अंबानी के साथ इस खास इवेंट में पहुंचीं। चारों ने अपने-अपने अंदाज में महफिल में ग्लैमर का तड़का लगाया, लेकिन नीता अंबानी का रेड साड़ी वाला लुक सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। इवेंट से सामने आए उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
रेड साड़ी में नीता अंबानी का एलिगेंट अंदाज
अबू जानी और संदीप खोसला के 40 साल के सफर का जश्न मनाने पहुंचीं नीता अंबानी ने इस मौके के लिए रेड कलर की साड़ी चुनी। साड़ी पर बेहद बारीकी से किया गया काम और रिच टेक्सचर इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। नीता ने साड़ी को मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया और ज्वेलरी को काफी मिनिमल रखा। उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ बेहद रॉयल नजर आया। रेड साड़ी में नीता अंबानी की खूबसूरती और उनकी ग्रेस ने इवेंट में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सिल्वर-व्हाइट आउटफिट में ईशा अंबानी ने भी बिखेरा जलवा
नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी इस फैशन इवेंट के लिए बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने शिमरी सिल्वर और व्हाइट टोन वाला फिटेड आउटफिट पहना था। उनके ड्रेस पर सीक्वेंस और एम्ब्रॉयडरी का खूबसूरत काम देखने को मिला। ईशा ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। उनका मॉडर्न और ग्लैमरस लुक इवेंट की थीम के साथ खूब जंच रहा था।
ये भी पढ़ें: सिर्फ दो चीजों से बनाई दूरी और घटाया 45 किलो वजन! सारा अली खान की Fitness Journey से सीखें
आइवरी-गोल्डन लुक में श्लोका अंबानी
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी भी इस खास शाम के लिए बेहद खूबसूरत अंदाज में तैयार हुई थीं। उन्होंने आइवरी और गोल्डन कलर का आउटफिट पहना था, जिसमें बारीक एम्ब्रॉयडरी वाला टॉप, फ्लोइंग व्हाइट स्कर्ट और चौड़े बॉर्डर वाला दुपट्टा शामिल था। श्लोका के आउटफिट में ट्रेडिशनल इंडियन डिजाइन की झलक के साथ मॉडर्न स्टाइल का टच भी देखने को मिला। उनका पूरा लुक काफी सॉफ्ट, एलिगेंट और रॉयल नजर आया।
व्हाइट-पर्पल आउटफिट में राधिका लगीं स्टनिंग
वहीं राधिका अंबानी ने व्हाइट और पर्पल कलर का खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट चुना। उनके आउटफिट पर फ्लोरल पैटर्न की बारीक कारीगरी की गई थी, जो उनके लुक को और खास बना रही थी। राधिका ने अपने लुक को बेहद खूबसूरती से कैरी किया और उनकी स्टाइलिंग भी काफी एलिगेंट नजर आई। श्लोका और राधिका दोनों ही इस इवेंट में अपने-अपने अंदाज में काफी स्टनिंग लग रही थीं।
बॉलीवुड की इन हस्तियों ने भी बढ़ाई इवेंट की रौनक
अबू जानी और संदीप खोसला की 40वीं एनिवर्सरी का यह सेलिब्रेशन सितारों से सजा हुआ था। अंबानी परिवार के अलावा बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी इस खास शाम का हिस्सा बनीं। इवेंट में डिंपल कपाड़िया, राहुल देव, दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख, सोनम कपूर आहूजा और अली फजल अपनी पत्नी व अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ पहुंचे। इनके अलावा मधू शाह भी इस खास मौके पर नजर आईं। हालांकि, पूरी शाम अंबानी परिवार की लेडीज अपने फैशनेबल अंदाज की वजह से चर्चा में रहीं। खासकर नीता अंबानी का रेड साड़ी लुक सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।

