बॉलीवुड पर टूटा एक और कहर: नहीं रहे मशहूर निर्देशक, रितेश देशमुख ने दी जानकारी
punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 06:31 PM (IST)

बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है। जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी बॉलीवुड सेलेब्स ने दी है। निशिकांत की मौत से सब को गहरा सदमा लगा है।
वहीं इससे कुछ देर पहले ही निशिकांत के निधन की अफवाह उड़ी थी लेकिन रितेश ने ही इस बात की जानकारी दी थी कि वह अभी ज़िदा हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख
I will miss you my friend. #NishikantKamat Rest In Peace. 🙏🏽 pic.twitter.com/cqEeLbKJPM
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 17, 2020
रितेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर निशिकांत के साथ एक फोटो ट्वीट की जिसमें वो उन्हें गले लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'मैं तुम्हें मिस करूंगा मेरे दोस्त निशिकांत कामत, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे'।
एक्टर अजय देवगन ने भी जताया दुख
My equation with Nishikant was not just about Drishyam, a film which he directed with Tabu and me. It was an association that I cherished. He was bright; ever-smiling. He has gone too soon.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 17, 2020
RIP Nishikant 🙏
वहीं आपको बता दें कि बीते कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। इससे पहले अस्पताल वालों ने कहा का था कि उनकी हालात गंभीर बनी हुई है और वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो निशिकांत लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से ग्रस्त थे और इसी कारण से वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
वहीं आपको बता दें कि निशिकांत ने साल 2008 में आई फिल्म मुंबई मेरी जान से ही अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। उनके जाने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है।