निकिता पोरवाल के सिर सजा Femina Miss India का ताज, 15  फाइनलिस्ट को मात देकर बनी Beauty Queen

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 10:43 AM (IST)

नारी डेस्क:  फेमिना मिस इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल गया। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है,  अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।  भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

PunjabKesari
मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को वर्ष 2023 की विजेता रही चुकीं नंदिनी गुप्ता ने ताज पहनाया। फिनाले की शुरूआत ‘टॉप 30 स्टेट विनर्स' के परिचय के साथ फैशन सीक्वेंस से हुई। दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) की रेखा पांडे को फेमिना मिस इंडिया 2024 की फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया और गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। निकिता पोरवाल, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया को नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया।

PunjabKesari
शीर्ष 15 प्रतिभागियों को अंतिम परीक्षा का सामना करना पड़ा, जिसमें डिजाइनर निकिता म्हसालकर, अभिनेत्री संगीता बिजलानी, निर्देशक अनीस बज्मी, अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर बॉस्को माटिर्स और निर्देशक मधुर भंडारकर शामिल थे। इस दौरान संगीता बिजलानी ने ग्लैमरस अवतार में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं नेहा धूपिया ने भी समारोह में चार चांद लगाए। फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिस इंडिया संगठन ने एक विशेष संगीत ‘राइज ऑफ क्वीन'भी लॉन्च किया।

PunjabKesariवहीं फेमिना मिस इंडिया की बात करें तो उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है। ग्रेजुएशन डिग्री में भी ड्रामा उनकी स्पेशालिटी रही। निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी थी। इतनी सी उम्र में ही वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static