डॉक्टर भी दंग रह गए! सीटी स्कैन के दौरान महिला वकील की अचानक मौत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 12:29 PM (IST)

नारी डेस्क: ब्राजील के रियो डो सुल शहर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। 22 साल की महिला वकील लेटिसिया पॉल सीटी स्कैन कराने अस्पताल गई थीं, लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत की वजह एक गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया थी, जिसे एनाफिलेक्टिक शॉक कहते हैं।
एनाफिलेक्टिक शॉक क्या है?
एनाफिलेक्टिक शॉक एक गंभीर और अचानक होने वाली एलर्जी प्रतिक्रिया है, जो जानलेवा भी हो सकती है। इसके लक्षणों में सांस लेने में दिक्कत, गले में सूजन और ब्लड प्रेशर का अचानक गिरना शामिल है। इस स्थिति में तुरंत इलाज न मिले तो जानलेवा साबित हो सकती है।
घटना की पूरी कहानी
लेटिसिया पॉल को किडनी स्टोन था, इसलिए वे नियमित जांच के लिए अस्पताल गई थीं। वह कानून और रियल एस्टेट में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थीं और उनके बड़े सपने थे। लेकिन सीटी स्कैन के दौरान, उन्हें इस्तेमाल की गई कंट्रास्ट डाई से गंभीर एलर्जी हुई, जिसके कारण उनका शरीर शॉक में चला गया।
सीटी स्कैन में कंट्रास्ट डाई क्यों इस्तेमाल होती है?
सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्स-रे में अंदर के अंगों और ऊतकों की साफ तस्वीर लेने के लिए आयोडीन युक्त कंट्रास्ट डाई लगाई जाती है। यह डाई ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित होती है। लेकिन 5,000 से 10,000 मरीजों में से एक को इससे गंभीर एलर्जी हो सकती है, जो जानलेवा भी हो सकती है।
विशेषज्ञों की राय और अस्पताल की प्रतिक्रिया
एक्सपर्ट बताते है कि यह कंट्रास्ट डाई आमतौर पर सुरक्षित होती है और एलर्जी की समस्या बहुत कम ही सामने आती है। अस्पताल समूह ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि वे स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।यह हादसा एक चेतावनी भी है कि किसी भी मेडिकल जांच से पहले अपनी एलर्जी की जानकारी डॉक्टर को जरूर बताएं ताकि इस तरह की गंभीर घटनाओं से बचा जा सके।