क्या नवरात्रि में सस्ता हुआ सोना? गहने खरीदने से पहले जानिए आज के Rate
punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 01:05 PM (IST)

नारी डेस्क: हफ़्ते की शुरुआत में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिस बात का डर था वही हुआ, त्यौहारों में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन सोने का भाव 799 रुपये चढ़कर 1.11 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। भले ही आज वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरों के चलते कई चीजें सस्ती हुई हैं, लेकिन सोने के दाम कम होने की जगह बढ़ ही रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगी नवरात्रि
आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 430 रुपये, 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 400 रुपये और 18 कैरेट का 10 ग्राम सोना 330 रुपये महंगा हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट/10 ग्राम की कीमत आज ₹103,200 है, जो ₹400 अधिक है। 24 कैरेट/10 ग्राम की कीमत ₹112,580 है, जो ₹430 अधिक है। वहीं दिल्ली की बात करें तो 22 कैरेट/10 ग्राम की कीमत ₹103,350 है, जो ₹400 अधिक है। 24 कैरेट/10 ग्राम की कीमत ₹112,730 है, जो ₹430 अधिक है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 9 दिन का व्रत रखेगी पूनम पांडे
चांदी ₹1,34,900 प्रति किलोग्राम है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में चांदी ₹1,34,900 प्रति किलोग्राम बिक रहा है। जबकि चेन्नई में ₹1,44,900 प्रति किलोग्राम है। कारोबारियों का कहना है कि रुपये में कमजोरी और घरेलू बाजार में निराशाजनक माहौल ने सोने की कीमतों को और मजबूती दी। उनका कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार रहने की उम्मीद है और गिरावट पर खरीदारी की रणनीति निवेशकों के लिए कारगर साबित हो सकती है।