शादी के 1 महीने बाद रोहन ने दिया सिंगर नेहा को ये सरप्राइज

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 04:43 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दुबई में अपना हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज वह लगातार सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपनी पहली दिवाली भी दुबई में ही सेलिब्रेट की। नेहा और रोहनप्रीत की शादी 24 अक्टूबर को हुई थी। उनकी शादी को एक महीना पूरा हो गया है। ऐसे में कपल ने अपनी शादी की पहली महीने की एनीवर्सरी मनाई। इस मौके पर रोहनप्रीत ने नेहा को शानदार सरप्राइज दिया। 

PunjabKesari

रोहनप्रीत के दिए स्पेशल सरप्राइज का वीडियो नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि रोहन ने नेहा के लिए कमरे को खूबसूरत तरीके से सजाया है। शेयर की गई वीडियो में कपल केक काटता हुआ भी दिखाई दे रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

 

नेहा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज हमारी पहली महीने की सालगिरह है और मैं रोहनप्रीत सिंह और उनके परिवार को  धन्यवाद देना चाहूंगी मुझे उस तरह का प्यार देने के लिए जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। मैं बहुत खुश हूं।' 

PunjabKesari

गौरतलब है कि नेहा और रोहन दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी के बंधन में बंधे थे। नेहा की हल्दी से लेकर उनकी शादी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं हाल ही में एक 'इंडियन आइडल' शो से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेहा ने कहा था रोहन से शादी के बाद उनकी लाइफ और भी खूबसूरत हो गई है। वह सपोर्टिव, समझदार और एक अच्छे इंसान है। आपको बता दें रोहनप्रीत और नेहा की पहली मुलाकात ‘नेहू द व्याह’ गाने के सेट पर हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static