जीवनसाथी को खोना बहुत दर्दनाक होता है...ऋषि कपूर की याद में फिर छलके नीतू के आंसू

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 05:55 PM (IST)

अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए  कहा कि अपने जीवनसाथी को खोना कठिन और दर्दनाक था। अभिनेता ऋषि कपूर का 69 साल की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)


नीतू कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि अपने पति के निधन के बाद खुद को व्यस्त रखने के लिए वह काम कर रहीं हैं और इससे उन्हें कुछ सुकून मिलता है। उन्होंने लिखा-  ऋषि जी को हमें छोड़कर गए आज दो साल हो गए हैं। 45 साल तक साथ रहे अपने साथी को खोना ‘‘कठिन और दर्दनाक’’ था। इसके बाद खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखने के लिए मैं फिल्मों और टेलीविजन में काम कर रही हूं। इससे मुझे काफी मदद मिली है।’’

PunjabKesari

नीतू ने अपना दुख बयां करते हुए आगे लिखा-ऋषि जी हमेशा याद किए जाएंगे और वह हमेशा सबके दिलों में रहेंगे।  नीतू कपूर धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘‘जुग जुग जियो’’ में नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता की एक तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

ऋषि कपूर की बहू आलिया भट्ट ने भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और आलिया हाल में शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया ने कपूर परिवार के साथ एक पुरानी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘आप हमेशा हमारे साथ हैं।’’

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static