नहीं होगी करण के पार्टी वीडियो की जांच, Deputy DG बोले- इसका केस से कोई लेना देना नहीं

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 05:37 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत केस में करण जौहर का नाम बार बार लिया जा रहा है। सुशांत के कारण लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। पहले जहां नेपोटिज्म की वजह से लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई वहीं हाल ही में जबसे इस केस में ड्रग एंगल सामने आया है। तबसे ही करण जौहर भी सभी के निशाने पर आ रहे हैं। इसका कारण है करण जौहर की 2019 की पार्टी वाली वीडियो। 

PunjabKesari

करण जौहर की वायरल पार्टी वीडियो 

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर करण जौहर की पार्टी वीडियो  वायरल हुई थी। जिसमें दीपिका समेत कईं स्टार्स नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इसकी खूब निंदा की थी। इतना ही नहीं खबरें ये भी आ ही थी कि अब जल्द इस वीडियो की जांच हो सकती हैं। वहीं इस पर अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डेप्यूटी डायरेक्टर ने इस वीडियो के बारे में बात की है। 

नहीं होगी इस वीडियो की जांच 

PunjabKesari

दरअसल मीडिया रिपोर्टस की मानें तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डेप्यूटी डायरेक्टर जनरल मुथा अशोक जैन का कहना है कि इस वीडियो की जांच नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यह सुशांत की मौत की जांच से न ही संबंध रखती है और न ही इसका केस से कोई लेना देना है। 

करण जौहर ने रखी थी अपनी राय 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Sep 25, 2020 at 10:27am PDT

वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद करण जौहर ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया था। इसमें करण जौहर ने कहा था 2019 की हाउस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं हुआ। करण के स्टेटमेंट में लिखा था कि न तो वह ड्रग्स लेते हैं न ही इसे प्रमोट करते हैं। उनकी इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, वरुण धवन, विकी कौशल सहित कई सिलेब्स थे। पार्टी का वीडियो उस वक्त भी काफी वायरल था। माना जा रहा था कि इसमें ड्रग्स ली गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static