शारदीय नवरात्र पर घर में जरूर लगाएं ये पौधे, जीवन की हर समस्या होगी दूर

punjabkesari.in Sunday, Sep 21, 2025 - 05:50 PM (IST)

नारी डेस्क : इस साल शारदीय नवरात्र 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं। यह पर्व मां दुर्गा और शक्ति की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के नौ दिन बहुत शुभ माने जाते हैं क्योंकि इन दिनों मां दुर्गा पृथ्वी पर वास करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, नवरात्र के दौरान घर में कुछ विशेष पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ये पौधे न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि और शांति भी प्रदान करते हैं। शारदीय नवरात्र में घर में लगाएं ये 4 पौधे।

शमी का पौधा

शमी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। इसे शनिदेव को समर्पित कहा गया है, लेकिन यह भगवान शिव और मां दुर्गा को भी प्रिय है। नवरात्र में शमी का पौधा घर में लगाना बहुत लाभकारी होता है। माना जाता है कि यह शत्रुओं पर विजय दिलाता है और रुके हुए काम पूरे करवाने में मदद करता है। यह पौधा घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

PunjabKesari

तुलसी का पौधा

तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। नवरात्र के दौरान घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लाती है। माना जाता है कि रोज शाम को तुलसी के पास दीपक जलाने से मां दुर्गा और भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में शांति बनी रहती है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : मां दुर्गा जी की पूजा के लिए श्रद्धा कपूर के बेस्ट साड़ी लुक्स जिन्हें आप भी ट्राई करें

गुड़हल का पौधा

गुड़हल के लाल फूल मां दुर्गा को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं। नवरात्र में मां दुर्गा को लाल गुड़हल के फूल अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। घर में गुड़हल का पौधा लगाने से पारिवारिक रिश्तों में प्यार और मधुरता बढ़ती है। यह पौधा घर के वातावरण को सकारात्मक और शांत बनाता है, जिससे घर में सुख-शांति और सौहार्द बना रहता है।

PunjabKesari

केले का पौधा

केले का पौधा भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इसे घर में लगाने से धन-धान्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। यह पौधा वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है। नवरात्र के दौरान केले के पौधे की विशेष पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

PunjabKesari

नवरात्र में पौधे लगाने के फायदे

नवरात्र के दौरान घर में शुभ पौधे लगाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में खुशहाली आती है। यह न केवल आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है बल्कि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और मानसिक शांति को भी बढ़ावा देता है। माना जाता है कि माता रानी की कृपा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और रुके हुए काम भी पूरे होने लगते हैं।

इन पौधों को नवरात्र के शुभ दिनों में लगाना घर के लिए सौभाग्य और समृद्धि का कारण बनता है। इस बार नवरात्र में आप भी ये पौधे लगाएं और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static