नागपंचमी पर जरूर करें इन चीजों का सेवन

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 05:32 PM (IST)

भारत देश में व्रत, त्योहारों का खास महत्व है। इनमें से नाग पंचमी का त्योहार भी लोग बड़े उत्साह से मनाते हैं। इस दिन नागों की पूजा करने से नागदेवता का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर-परिवार को नागों के भय से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि इस दिन मीठी, खट्टी, कड़वी व तीखी चारों स्वाद की चीजें खाने से सर्पों से रक्षा होती है। चलिए जानते हैं नागपंचमी के दिन किन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

मीठी खीर

इस दिन लोग खासतौर पर मीठी खीर खाने के रिवाज है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन की पंचमी तिथि यानि नाग पंचमी के दिन ऋषि जरत्कारू के पुत्र आस्तिक मुनि ने अपने तपोबल से राजा जनमेजय द्वारा किए जाने वाले नागों के यज्ञ में जल रहे सर्पों को सुरक्षा की थी। उसी दिन से नागलोक में इस शुभ दिन यानि नागपंचमी पर उत्सव मनाया जाने लगा। इस दिन कुल देवी, देवताओं और नागदेवता को खीर का भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन
नाग देवता को मीठी व खट्टी चीज का प्रसाद चढ़ाने से नाग देवता की असीम कृपा बरसती है।

PunjabKesari


दही में पके चावल मिलाकर खाना

दही या मट्ठे में मिले चालव को घोर चावल भी कहा जाता है। बिहार के मिथिलांचल सहित कई अन्य भागों में इसे खास पर्व पर बनाया व खाया जाता है। इस पर्व पर नाग देवता और देवी-देवताओं को दही चावल चढ़ाने के बाद खुद भी इसका प्रसाद के तौर पर सेवन करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन खट्टा, तीखा, मीठा, कड़वा चारों स्वाद की चीजें खानी चाहिए। इससे सर्प जाति में आने के भय से छुटकारा मिलता है।

नींबू

माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन खाने में नींबू का प्रयोग जरूर करना चाहिए। कहा जाता है कि इसका सेवन करने से सांप के दांत भी खट्टे हो सकते हैं। इसलिए इस दिन विधि पूर्वक सांपों की पूजा करने के बाद नींबू खाना ना भूलें।

PunjabKesari

नीम के पत्‍ते

कई घरों में नाग पंचमी के दिन नीम के पत्ते चबाने की प्रथा काफी पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन मीठी, कड़वी, खट्टी व तीखी चीजें खाने से घर-परिवार पर नाग देवता की कृपा बनी रहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static