आज मेरी हल्दी है…, वैलेंटाइन डे पर शादी कर रहीं यें Actress
punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 01:04 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुकीं मृणाल ठाकुर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। इसकी दो बड़ी वजहें हैं। पहली उनकी अपकमिंग फिल्म दो दीवाने सहर में और दूसरी उनकी पर्सनल लाइफ, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। खासतौर पर एक्टर धनुष के साथ उनकी शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। अब इन तमाम वेडिंग रूमर्स पर खुद मृणाल ठाकुर ने चुप्पी तोड़ दी है।
शादी के सवाल पर मृणाल का मजेदार जवाब
हाल ही में मृणाल ठाकुर ने दिए इंटरव्यू में अपनी शादी और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। दरअसल, उनकी फिल्म दो दीवाने सहर में की कहानी अरेंज मैरिज के इर्द-गिर्द घूमती है। इसी कड़ी में उनसे पूछा गया कि क्या असल जिंदगी में भी परिवार की ओर से शादी का दबाव है? इस सवाल पर मृणाल ने मुस्कुराते हुए एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने पिता से मजाक में कह दिया था कि, “कोई अच्छा लड़का ढूंढ लीजिए।” इस पर उनके पिता ने जवाब दिया कि फिलहाल ऐसा कोई नहीं है। इसके बाद मृणाल ने हंसते हुए कहा, “तो अब आप ही बताइए, क्या किया जाए?”

करियर और पर्सनल लाइफ दोनों हैं बराबर
मृणाल ठाकुर ने साफ कहा कि उनके लिए करियर और पर्सनल लाइफ दोनों ही समान रूप से अहम हैं। उन्होंने बताया कि शादी सिर्फ समाज के दबाव या उम्र की वजह से नहीं करनी चाहिए। एक्ट्रेस के मुताबिक, शादी तभी होनी चाहिए जब सही इंसान मिले जिस पर भरोसा किया जा सके और जिसके साथ घंटों बैठने पर भी असहजता महसूस न हो।
यें भी पढ़ें : नहीं पीते रेड वाइन तो आज से पीना शुरू कर दें? जानें एक गिलास पीने के फायदे
‘मेरी हल्दी आज है…’, बयान हुआ वायरल
इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, वैसे मेरी हल्दी आज है और संगीत कल… आप सब खाना खाकर ही जाइए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस उनके इस हल्के-फुल्के और बेबाक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, मृणाल ने साफ कर दिया कि यह सिर्फ मजाक था। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन उन्हें सच्चा प्यार मिलेगा, वह उसे दुनिया से छुपाएंगी नहीं, बल्कि पूरे गर्व के साथ सबके सामने स्वीकार करेंगी।
धनुष संग शादी की अफवाहों पर विराम
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से मृणाल ठाकुर और धनुष के लिंकअप और शादी की खबरें सामने आ रही थीं। यहां तक कहा जा रहा था कि दोनों वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी करने वाले हैं और तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। लेकिन मृणाल के इस बयान के बाद इन सभी अफवाहों पर फिलहाल विराम लग गया है।
कब रिलीज होगी ‘दो दीवाने सहर में’?
अगर बात मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की करें, तो यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मृणाल के साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे और दोनों इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन में जुटे हैं।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
मृणाल ठाकुर ने अपने मजाकिया अंदाज में शादी की अफवाहों को लेकर सच्चाई सामने रख दी है। फिलहाल एक्ट्रेस का पूरा फोकस अपने करियर और आने वाली फिल्मों पर है, जबकि फैंस उनके ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन अंदाज को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

