मालदीव में अपना बर्थडे मना रही हैं मौनी रॉय, होटल के बाहर यूं मस्ती करती आईं नजर

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 03:25 PM (IST)

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से लेकर हिंदी सिनेमा तक लोगों का हर बार दिल जीता है। मौनी रॉय ने बहुत से सुपरहिट शोज में काम किया है। वह हर हर महादेव , नागिन में नजर आ चुकी हैं। अपनी अदाओं से सब का दिल जीतने वाली मौनी रॉय का आज जन्मदिन है। वह अपना 35 वां बर्थडे मना रही हैं।

PunjabKesari

उनके बर्थडे पर फैंस के साथ साथ सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं और हाल ही में मौनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। शेयर की गई वीडियो में वह सबको थैंक्यू कहती हुई नजर आ रही हैं। 

मालदीव में हॉलीडे मना रही हैं मौनी 

मौनी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हॉलीडे की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है  वह मालदीव का है। शेयर की गई वीडियो में मौनी रॉय काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा ,' गुड मॉर्निंग... जन्मदिन की बधाई के लिए धन्यवाद। आप सब की मैं बहुत आभारी हूं।'

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thank you for the lovely birthday morning & the day that ll follow... so grateful ♥️🤩🐠🌱💚 @discoversoneva @media.raindrop @globalspa

A post shared by mon (@imouniroy) on Sep 27, 2020 at 10:29pm PDT

आपको बता दें कि मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने हॉलीडेज की कुछ वीडियोज और फोटोज भी शेयर की थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static