करीना कपूर के बर्थडे पर करिश्मा से लेकर ननदों तक ने लुटाया प्यार, खास पोस्ट से किया विश
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 02:46 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज यानी 21 सितंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। करीना की बहन करिश्मा कपूर से लेकर ननद सोहा अली खान और सबा अली खान तक ने खास पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं मलाइका अरोड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने भी करीना को खास अंदाज में बर्थडे विश किया।
करिश्मा कपूर ने बहन को यूं किया विश
करिश्मा कपूर ने करीना के साथ एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बहनें साथ बैठकर कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ करिश्मा ने अपनी बहन के लिए प्यार भरा नोट लिखा। उन्होंने करीना को दुनिया की सबसे अच्छी बहन बताते हुए हमेशा साथ रहने और एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करने की बात कही। करिश्मा ने पोस्ट के आखिर में करीना के लिए अपना प्यार भी जाहिर किया।
सोहा अली खान ने भाभी पर लुटाया प्यार
सैफ अली खान की बहन और करीना की ननद सोहा अली खान ने भी अपनी भाभी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। सोहा ने करीना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक एआई-जनरेटेड तस्वीर भी थी। सोहा ने अपने पोस्ट में करीना को एक सच्ची '80s गर्ल' बताते हुए लिखा कि वह आने वाले हर दशक में भी इसी तरह स्टाइल आइकॉन बनी रहें। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
सबा अली खान ने भी शेयर किया खास नोट
सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने भी करीना के साथ कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने लंबे नोट में सबा ने करीना से पहली मुलाकात की याद साझा की। सबा ने बताया कि एक शूट के दौरान उन्होंने करीना को लेदर की शॉर्ट स्कर्ट और जैकेट में देखा था और वह उन्हें बेहद कूल लगी थीं। उन्होंने यह भी लिखा कि जब उन्हें करीना की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब एक्ट्रेस ने उनका साथ दिया और हमेशा उनका सहारा बनीं।
मलाइका और प्रियंका ने भी किया विश
करीना के बर्थडे पर उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्यार बरसाया। मलाइका अरोड़ा ने करीना के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें प्यार से 'मेरी बेबो' कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी करीना की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि उनके जैसा कोई कभी नहीं होगा। करीना कपूर का यह जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि परिवार और दोस्तों के साथ-साथ उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।


