दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बेटी के जन्म पर सेलेब्स ने दी बधाई, लुटाया प्यार
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 09:55 AM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर के लिए बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं और उनकी नन्ही बेटी पर खूब प्यार लुटाया।
दूसरी बेटी के जन्म पर सेलेब्स ने दी बधाई
दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी एक प्यारे से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इसके बाद उनकी पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों और दोस्तों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। Kriti Sanon ने कपल को बधाई देते हुए लिखा, "अरे वाह!! आप दोनों को बधाई!!! दुआ को एक छोटी बहन मिल गई!!! कितना बड़ा आशीर्वाद है!" उनके इस कमेंट से साफ है कि वह कपल की इस खुशी से बेहद उत्साहित हैं। वहीं Anil Kapoor ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "बधाई हो। बेटियां सबसे अच्छी होती हैं।" 'लव' फेम Kalyani Priyadarshan ने भी कपल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "बधाई हो और भगवान आप पर कृपा बनाए रखे!!!!!" इसके अलावा मिनी माथुर ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "वाह, जिंदगी इससे ज्यादा प्यारी नहीं हो सकती!! दीपिका, रणवीर और बेबी दुआ को बधाई।"

ये भी पढ़ें: गणपति पूजा में आमने-सामने आए गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, एक-दूसरे से चुराते दिखे नजरें
विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने भी लुटाया प्यार
दीपिका की बेबी अनाउंसमेंट पोस्ट पर Vicky Kaushal ने भी कमेंट कर कपल को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "भगवान भला करे! बधाई हो।" वहीं Alia Bhatt ने भी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लाल दिल, नजर से बचाने वाले इमोजी, सूरज और बनी इयर्स वाले इमोजी के जरिए नन्ही बच्ची पर प्यार लुटाया। कॉमेडियन और एक्ट्रेस मल्लिका दुआ ने भी कपल को बधाई देते हुए लिखा, "दो बेटियां होना सबसे बड़ा आशीर्वाद है, बधाई हो।"

दूसरी बेटी के आने से पूरा हुआ परिवार
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में शादी की थी। शादी के करीब छह साल बाद 8 सितंबर 2024 को दोनों पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने अपनी पहली बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा। इसके बाद 19 अप्रैल 2026 को दीपिका और रणवीर ने एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ को प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए दिखाया गया था, जिस पर 'पॉजिटिव' लिखा हुआ था। अब 19 सितंबर को दूसरी बेटी के जन्म के साथ ही दीपिका और रणवीर का परिवार चार सदस्यों का हो गया है। नन्ही बेटी के आने से कपल के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों में भी खुशी का माहौल है।

