लेटे हुए हनुमान जी का फिर स्नान करने आई मां गंगा और यमुना, जयकारे से गूंजा मंदिर

punjabkesari.in Friday, Jul 18, 2025 - 01:54 PM (IST)

नारी डेस्क: प्रयागराज में संगम तट पर स्थित लेटे बड़े हनुमान मंदिर पर देर रात सवा दो बजे गंगा और यमुना का जल दोबारा गर्भ गृह में प्रवेश कर गया। बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में गंगा और यमुना का जल आना शुभ माना जाता है। गर्भगृह में गंगा और यमुना का जल पहुंचने के बाद विधि विधान से मंदिर में पूजा अर्चना और आरती की गई। मंदिर के महंत बालवीर गिरी ने पूजार्चना और आरती की। 

PunjabKesari
मंगलवार को मां गंगा यमुना हनुमानजी को स्नान करने के बाद वापस चली गई थी लेकिन लगातार हो रही बारिश के बीच जलस्तर तेज़ी से बढ़ने के कारण दूसरी बार मां गंगा यमुना मां ने हनुमानजी को दूसरी बार स्नान करवा दिया है। देर रात मंदिर के पुजारी ने विधिविधान से पूजा अर्चना करके मंदिर के कपाट को बंद कर दिया गया है और मां गंगा और यमुना के साथ साथ बड़े हनुमान जी से लोगों के कल्याण की कामना की गई।

PunjabKesari

मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हो रहा है, बाढ़ का पानी नीचे उतरने तक के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही बड़े हनुमान जी के दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस साल आई बाढ़ के बाद हनुमान मंदिर कॉरिडोर के दूसरे फेज का कार्य रोक दिया गया है। यमुना नदी का जलस्तर 81.54 मीटर और गंगा नदी का जलस्तर 80.97 मीटर पहुंचने पर गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static