Women’s Special: भारत की सबसे अमीर औरत हैं साधारण सी दिखने वाली सावित्री जिंदल

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 02:37 PM (IST)

8 मार्च यानि कि आज के दिन को इंटरनेशनल वुमेन्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस  दिन को मनाने का अर्थ महिलाओं को सम्मानित करना है। समय बदलने के साथ महिलाओं की जिंदगी में भी कई बदलाव आ रहे हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही और अपना मुकाम खुद तय कर रही हैं।  वह पुरुष को बराबर की टक्कर दे रही हैं फिर वो बिजनेस सेक्टर हो या कोई जॉब।

वुमेन्स डे के मौके पर आज हम आपको देश की सबसे अमीर महिला के बारे में आपको बताते हैं  जिन्होंने बिजनेस सेक्टर एक नई मिसाल ही नहीं बनाई ब्लकि सफलता हासिल कर भारत की सबसे अमीर महिला भी बनीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं 68 साल कीसावित्री जिंदल की जो जिंदल ग्रुप कंपनी की मालकिन है। 

भारत की सबसे अमीर महिला हैं सावित्री जिंदल

फोर्ब्स रिपोर्ट के मुताबिक, सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 6.6 बिलियन डॉलर (7 मार्च 2018) है और सावित्री जिंदल एंड फैमिली दुनिया के अरबपतियों की सूची में 290वें स्थान पर है। वहीं भारत के सबसे अमीर शख्सियत की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम 14वें स्थान पर आता है।
PunjabKesari, Savitri jindal image

पति की मौत के बाद संभाला बिजनेस

एशिया की धनी महिलाओं की लिस्ट में शामिल सावित्री जिंदल को पहले हिसार शहर भी ठीक से नहीं जानता था। उन्होंने 36 साल तक घरेलू महिला की तरह जिंदगी बिताई लेकिन हेलीकॉप्टर हादसे में पतिओमप्रकाश जिंदल की मृत्यु के बाद उन्होंने न सिर्फ जिंदल समूह के चेयरपर्सन का पद संभाला, बल्कि राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए घर के बाहर भी कदम रखा। फोर्ब्स ने 2008 में उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला का खिताब दिया।

स्टील-सीमेंट का बिजनेस

बता दें कि जिंदल ग्रुप स्टील, पॉवर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम कर रहा है। सावित्री जिंदल दिवंगत उद्ममी ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं और जाने-माने उद्योगपतियों सज्जन और नवीन जिंदल की मां हैं।

राजनीति में हाथ, रही चुकीं है विधायक व मंत्री

सावित्री जिंदल ने एक अच्छी पॉलीटिशन भी रह चुकी हैं। वह हरियाणा सरकार में विधायक और मंत्री रह चुकी हैं। दुनिया की अमीर अरबपति फैमिली की लिस्ट में सावित्री जिंदल का परिवार 290 वें स्थान पर हैं और सबसे अमीर शख्सियत की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम 14वें स्थान पर है।
PunjabKesari, Savitri Jindal image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static