घर पर बनाएं छोटे-छोटे क्रिस्पी चूरोस

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 06:56 PM (IST)

नारी डेस्क : अगर आपको मीठा खाने का मन हो और कुछ ऐसा ट्राई करना चाहती हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान हो, तो Mini Churros एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। बाहर से गोल्डन और क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और ऊपर से चीनी की हल्की परत, इन छोटे-छोटे चूरोस का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। सबसे खास बात यह है कि इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इन्हें आप मूवी नाइट, पार्टी, शाम के स्नैक या डेजर्ट क्रेविंग के दौरान सर्व कर सकती हैं।

Mini Churros बनाने के लिए सामग्री

PunjabKesari

चूरोस के लिए
1 कप मैदा
1 कप पानी
2 बड़े चम्मच मक्खन
1 बड़ा चम्मच चीनी
1 चुटकी नमक
½ छोटा चम्मच वनीला एसेंस
तलने के लिए तेल
कोटिंग के लिए
½ कप बारीक चीनी
½ छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
चॉकलेट डिपिंग सॉस के लिए
½ कप चॉकलेट
¼ कप फ्रेश क्रीम
1 छोटा चम्मच मक्खन

Mini Churros बनाने की विधि

1. आटा तैयार करें: एक पैन में पानी, मक्खन, चीनी और नमक डालकर गर्म करें। उबाल आने पर गैस धीमी करें और इसमें मैदा डाल दें।
2. अच्छी तरह मिलाएं: मैदे को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मिश्रण एकसार होकर आटे जैसा न हो जाए। गैस बंद करके इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
3. चूरोस का आकार दें: आटे को पाइपिंग बैग में भरें और स्टार नोजल की मदद से छोटे-छोटे चूरोस तैयार करें।
4. गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें: एक कड़ाही में तेल गर्म करें और चूरोस को मीडियम फ्लेम पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। इन्हें ज्यादा तेज आंच पर न तलें, वरना बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएंगे लेकिन अंदर से ठीक से नहीं पकेंगे।
5. चीनी में कोट करें: गरम चूरोस को बारीक चीनी और दालचीनी के मिश्रण में अच्छी तरह कोट करें।
6. डिपचॉकलेट और फ्रेश क्रीम को हल्का गर्म करके अच्छी तरह मिलाएं। इसमें थोड़ा मक्खन डालकर तब तक चलाएं जब तक सॉस स्मूद और ग्लॉसी न हो जाए।
7. अब गरमा-गरम Mini Churros को चॉकलेट सॉस के साथ सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static