श्रीकृष्ण को बेहद पसंद है कढ़ी- चावल, छठी पर इस तरह बनाएं ठाकुर जी का भोग
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 06:58 PM (IST)
नारी डेस्क: कुछ दिन पहले श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई। मंदिर और घरों में लड्डू गोपाल को सजाया गया और अलग अलग प्रकार के भोग भी लगाए गए वहीं अब कृष्ण भक्त कृष्ण की छठी की तैयारियों में जुटे हैं.। जन्माष्टमी की तरह ही कृष्ण छठी का भी विशेष महत्व होता है, जिस तरह घर में किसी बच्चे के जन्म के बाद उसकी छठी पूजी जाती है ठीक उसी तरह से जन्माष्टमी के छठे दिन कृष्ण छठी मनाई जाती है।
क्यों महत्वपूर्ण है कढ़ी- चावल ?
मान्यता है कि कृष्ण भगवान पूरे छह दिन अपने भक्तों के लिए धरती पर ही रहते हैं और भक्तों को अपना आर्शीवाद देते हैं। वैसे तो इस दौरान भगवान को छप्पन भोग लगाया जाता है, लेकिन कढ़ी- चावल का भोग लगाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कड़ी को लेकर मान्यता यह है कि यह घर के बने सात्विक भोजन का प्रतीक है। छठी के दिन भगवान को ऐसा भोजन अर्पित किया जाता है, जिसे परिवार प्रेम और श्रद्धा से तैयार करता है। कड़ी-चावल इसी सादगी और अपनापन लिए हुए भोजन का हिस्सा है।
कढ़ी- चावल बनाने की सामग्री
बेसन - 4 कप
दही - 4 कप
हल्दी - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
गर्म मसाला - 1 चम्मच
पानी - जरुरतअनुसार
हींग - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
देसी घी - 2 चम्मच
मेथी दाना - 1 चम्मच
2.5 कप चावल

