बुध के ग्रह गोचर से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, बनेंगे सारे रुके हुए काम

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 05:46 PM (IST)

ग्रह-नक्षत्र अपना स्थान बदलते ही रहते हैं। एक राशि से निकलकर ग्रह दूसरी राशि में परिवर्तन होते हैं जिसे ग्रह गोचर कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में हर किसी ग्रह को विशेष स्थान दिया गया है। मंगल, बुध, मकर हर किसी ग्रह का अलग-अलग महत्व बताया गया है। वैसे ही बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह माना जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह शुभ हो तो उसे जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं और व्यक्ति का भाग्य भी चमक जाता है।  अब 10 मई को बुध मेष राषि में जाने वाले हैं। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

वृषभ राशि 

इस राशि के जातकों का मेष का वृषभ राशि में प्रवेश करना बहुत ही फायदेमंद रहेगा। यह समय इनके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। व्यापार में आपको मुनाफा होगा। कार्यशैली में आपकी सुधार हो सकता है। 

PunjabKesari

धनु राशि 

इस राशि के जातकों के लिए भी बुध का गोचर बहुत शुभ रहना वाला है। इस दौरान आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो आपको फायदा हो सकता है।

सिंह राशि 

इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन फायदेमंद होने वाला है। आपकी कार्य में प्रशंसा होगी। कार्यस्थल पर आपको उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। अगर आप किसी कंपीटीटिव एग्जाम की तैयार कर रहे हैं तो आपके लिए यह समय  शुभ रहेगा। 

PunjabKesari

मेष राशि

बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से स्वंय मेष राशि को बहुत लाभ होने वाला है। इस दौरान आपको दोस्तों और परिवारों वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को मिलेगा। धन लाभ के भी इस दौरान योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत ही फायदेमंद होने वाला है।

कन्या राशि 

इस राशि के जातकों के लिए भी बुध का राशि परिवर्तन फायदेमंद रहेगा। आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। इस दौरान आपके लिए संपत्ति लाभ के भी योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अटका हुआ पैसा वापिस मिलेगा। यात्रा में लाभ के योग बन रहे हैं, जिस चीज की जरुरत होगी वह पूरी हो सकती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static