गाजियाबाद में बड़ा हादसा... गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के Flats में लगी भयंकर आग
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 10:45 AM (IST)
नारी डेस्क: गर्मी में आग की घटनाएं काफी कढ़ जाती है, आए दिन इससे जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड इलाके में स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग लग गई, जिससे वहां रहने वालों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया, और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि आग फैलते हुए आठ फ्लैट तक पहुंच गई है। आग इतना ज्यादा है कि इसका धुंआ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक से देखा जा सकता है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने की मशक्कत कर रहे हैं।

अभी यह जानकारी सामने नहीं आ रही है कि फ्लैट में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया है कि नहीं। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह आसमान पर धुंए का गुबार देखकर सोसाइटी वालों में दहशत फैल गई। पूरे आसमान पर काले धुंए का गुबार छा गया है जिससे लोगों को सांस लेने में समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। आग लगते ही सोसाइटी में एहतियात के तौर पर लाइट काट दी गई है। ऊपर के फ्लोर में चीख पुकार की आवाजें भी आ रही हैं।

