LFW 2022 Day 1: रैंप पर Masoom Minawala ने बिखेरा जलवा, Varun Bahl के भारतीय पहरावे को किया प्रमोट

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 10:48 AM (IST)

FDCI x लक्मे फैशन वीक 2022 के पहले दिन कई डिजाइनर्स ने अपने आउटफिट्स का जलवा दिखाया। वहीं, कई हस्तियों ने डिजाइनर आउटफिट पहन रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरा। इस दौरान फेमस ब्यूटी व फैशन इंफ्लुएंसर मासूम मीनावाला ने भी रैंपवॉक की और अपने लहंगा लुक से हर किसी को इम्प्रेस किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

बता दें कि मासूम मीनावाला FDCI X लैक्मे फैशन वीक में वरुण बहल के कॉउचर "QUINTESSENTIAL"  (क्विंटेसेन्टियल) के लिए रैंपवॉक करती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पेस्ट पीच कलर का लहंगा पहना था, जिसके ऊपर फ्लोरल थ्रैड वर्क एम्ब्रायडरी की गई थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे के साथ उन्होंने डीप V शेप नेक ब्लाउज पहना हुआ था, जिसके नीचे टैसेल्स लगे हुए थे। लहंगा लुक के साथ उन्होंने ग्रीन कलर का चौकर सेट वियर किया था और बालों को हल्का कर्ली करके खुला छोड़ा हुआ था। ओवरलुक की बात करें तो मासूम मीनावाला बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

लैक्मे सैलून और वरुण बहल कॉउचर ने FDCI X लैक्मे फैशन वीक में "क्विंटेंशियल" पेश किया, जिसमें पैचवर्क देखने को मिला। उनके आउटफिट्स में मिरर, ट्रेडमार्क, रोमांटिक कढ़ाई का बढ़िया कॉम्बिनेशन भी देखने को मिला, जो भारतीय वस्त्र की भव्यता को परिभाषित करता है। वरुण बहल ने डिजाइन के माध्यम से भारतीय फैशन को वैश्विक फैशन संस्कृति में लाने की कोशिश की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static