National Girl Child Day: मानुषी की नई पहल, पीरियड्स को लेकर महिलाओं को करेंगी जागरूक
punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 01:14 PM (IST)

आज देशभर में 'नेशनल गर्ल्स चाइल्ड-डे' मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य छोटी बच्चियों के अधिकारों की रक्षा और लोगों को इसके प्रति जागरुक करना है। इस खास दिन के मौके पर पूर्व मिस व्लर्ड मानुषी छिल्लर ने महिलाओं के लिए एक नए अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता रखने और स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरुक किया जाएगा।
महिलाओं को जागरूक करना चाहती है मानुषी
मानुषी छिल्लर ने बताया कि वह पूरे देश में सामाजिक संगठन ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ के जरिए इस काम को करना चाहती हैं। मानुषी आगे कहती हैं, 'अभी भी हमारे देश में महिलाओं को महावारी के दौरान साफ-सफाई एक चिंता का विषय है। इन हालातों को सुधारने के लिए पूरे देश में ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ को लगातार आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व और उत्तर पूर्व के बाद अब सुंदरबन का आदिवासी इलाका भी इस प्रोजेक्ट में शामिल हो गया है।'
इको-फ्रेंडली सैनिटरी पैड की जानकारी हो- मानुषी
मानुषी का कहना है, 'ये जागरूकता अभियान साफ-सफाई क्यों जरूरी है इसे बताने के लिए चलाया जा रहा है। हम महिलाओं को ऐसे सैनिटरी पैड बांटते हैं जो पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं और इस्तेमाल के बाद नष्ट हो जाते हैं।' मानुषी कहती हैं कि इस मुद्दे को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए वह अपना पूरा जीवन लगा देंगी।
मानुषी लड़कियों और महिलाओं को इको-फ्रेंडली सैनिटरी पैड का इस्तेमाल क्यों जरूरी है इस बारे में जागरुक करना चाहती हैं। इको-फ्रेंडली सैनिटरी पैड पूरी तरह से गल जाते हैं। वे ना तो कचरे का ढेर पैदा करते हैं और न ही इससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
भारत की दो बेटियों ने बढ़ाया मान, बॉक्सिंग में गोल्ड मैडल जीत नीतू और स्वीटी ने किया देश का नाम रोशन

Recommended News

FPI ने मार्च में अबतक शेयरों में 7,200 करोड़ रुपए डाले

तेलंगाना : वरिष्ठ नेता डी श्रीनिवास की कांग्रेस में वापसी

Corona: देश में कोरोना वायरस ने फिर पकड़ी रफ्तार, 149 दिन बाद सामने आए इतने अधिक मामले

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज मोरहाबादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष करेगी सत्याग्रह