सुख से रहना मेरे भाई...जाते जाते भी हंसा गए मलखान, देखें दीपेश का आखिरी वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 06:05 PM (IST)

कॉमेडी शो “भाबीजी घर पर हैं!” और “एफआईआर” से लोकप्रिय हुए टेलीविजन अभिनेता दीपेश भान का यूं दुनिया से चले जाना किसी सदमें से कम नहीं है। उन्हें याद कर सभी की आंखें नम हो उठती हैं। 'भाबीजी घर पर हैं' फेम मलखान यानि दीपेश का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने को स्टार के साथ मस्ती करते नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohitashv Gour (@rohitashvgour)


शो की स्टारकास्ट को भी क्या मालूम था कि जिस मलखान के साथ वह हंस खेल रहे हैं वह सिर्फ यादों में ही रह जाएगा। शो में मनोज तिवारी का किरदार निभा रहे रोहिताश गौर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दीपेश की यादों को ताजा कर दिया। यह वीडियो शुक्रवार को शूट के बाद बनाया था और अगले दिन यानी शनिवार को एक्टर का निधन हो गया। 

PunjabKesari
रोहिताश ने वीडियो शेयर कर लिखा-  'यह हमारे छोटे भाई दीपेश उर्फ मलखान के साथ हमारी लास्ट वीडियो जो हमने अपने मेकअप रूम में बनाई थी। कितना जिंदा दिल इंसान था वो। जहां भी जैसे भी हो सुख से रहना मेरे भाई, बस यही उपरवाले से कामना है'। इस वीडियो में मलखान अपने दाेस्तों के साथ मिलकर कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari
इससे पहले भी रोहिताश ने दीपेश भान के निधन पर दुख जताने के साथ कुछ सवाल भी उठाए थे। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि- दीपेश बिल्कुल स्वस्थ थे और कल रात तक उन्होंने उनके साथ सेट पर काम किया और खूब मस्ती भी की थी। ऐसा स्वस्थ इंसान यूं चले जाएगा कोई सोच भी नहीं सकता। उनमें कोई गलत आदतें भी नहीं थी। समझ नहीं आ रहा कि ये आज कल क्यों हो रहा है।'

PunjabKesari
रिपोर्ट्स की मानें तो मलखान क्रिकेट खेते-खेलते अचानक गिर पड़े और उनके नाक से खून निकलने लगा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले दीपेश के फैन्स को जबरदस्त झटका लगा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static