छुट्टियां बिताने के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मनाली और गोवा, यहां की खूबसूरती देख नहीं भरता मन

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 01:24 PM (IST)

 गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोग छुट्टियों की तैयारियों में लग गए हैं। छुट्टियों की तैयारी कर रहे 82 प्रतिशत लोग पहाड़ों के लिए मनाली जबकि समुद्र तट के लिए गोवा जाने की योजना बना रहे हैं। ऑनलाइन होटल बुकिंग की सुविधा देने वाला मंच ओयो के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि सैलानियों की पहली पसंद  मनाली औ गोवा हैं।

PunjabKesari
ओयो के ‘समर वैकेशन इंडेक्स 2023' के अनुसार, कोविड प्रतिबंधों से प्रभावित हुईं घरेलू यात्राओं में वृद्धि जारी है। सर्वेक्षण में शामिल 92 प्रतिशत लोग देश में विभिन्न स्थानों पर जाने की योजना बना रहे हैं। ओयो ऐप के माध्यम से किए गए इस सर्वेक्षण में देशभर में 15,000 लोगों से सवाल पूछे गए थे। सर्वेक्षण में पाया गया कि सर्वाधिक वरीयता छोटी यात्राओं और 1-3 दिन तक रुकने वाले गंतव्यों को दी जाती है।

PunjabKesari
ओयो ने बयान में कहा कि जहां तक गंतव्य की बात है, 30 प्रतिशत वोट के साथ पहाड़ सबसे पसंदीदा स्थान बने हुए हैं, जिसके बाद 26 प्रतिशत वोट के साथ समुद्र तट का स्थान है। कंपनी ने कहा कि भारत का सर्वाधिक पसंदीदा पर्वतीय गंतव्य मनाली है। उसके बाद कश्मीर, मैक्लियोडगंज, ऊटी और कूर्ग हैं।

PunjabKesari
मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित एक छोटा सा शहर है जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दरअसल यह दिल्ली, नोएडा और चंड़ीगढ़ जैसी जगहों से काफी पास है, ऐसे में लोग यहां जाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस जगह को प्रकृति का ऐसा वरदान प्राप्त है कि इसकी खूबसूरती देख कभी मन ही नहीं भरता।

PunjabKesari
वहीं गोवा की बात करें तो यह भारत का सबसे छोटा और आबादी के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है. पूरी दुनिया में गोवा अपने ख़ूबसूरत समुद्री किनारों के लिए जाना जाता है।  गोवा समुद्र किनारे बसा है, लिहाज़ा हरियाली और पानी का मेल इसकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां की सबसे अच्छी बात है कि आपको आसानी से होटल मिल जाएंगे और इधर से उधर घूमने के लिए आप किराये पर स्कूटी ले सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static