गर्मियों में घर पर ही बनाएं ठंडी-ठंडी मलाई कुल्फी

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 10:50 AM (IST)

गर्मियों ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में ठंडी-ठंडी आईस्क्रीम या कुल्फी खाने का अलग ही मजा आता है। ऐसे में आज हम आपके लिए मलाई कुल्फी की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे आप घर पर आसानी से बनाकर अपने विकेंड में खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

आवश्यक सामग्री-

दूध- 1/2 किलो. ग्राम
चीनी- 100 ग्राम
काजू- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
बादाम- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
छोटी इलाइची- 2 

PunjabKesari

मलाई कुल्फी बनाने का तरीका-

1. पैन में दूध डालकर उबालें। 
2. एक उबाल आने पर इसे मध्यम आंच पर करीब 1/4 होने तक उबालें।
3. फिर इसमें इलायची डालकर लगातार चलाते हुए आधा होने तक पकाएं।
4. दूध के गाढ़ा होने पर इसमें काजू, बादाम मिलाएं। 
5. इसे किसी बाउल में निकाल कर ठंडा होने के लिए रखें। 
6. 10 मिनट के बाद इसे आइस्क्रीम मोल्ड में भर कर बंद कर दें। 
7. आइक्रीम को सेट होने के लिए 3-4 घंटे तक फ्रिज में रखें। 
8. फिर इसे फ्रिज से निकाल कर हाथ से थोड़ी देर हिलाएं। 
9. फिर इसमें आइस्क्रीम स्टीक डालकर निकलें और ठंडी-ठंडी मलाई कुल्फी सर्व करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static