टोमेटो सॉस की मदद से चांदी के बर्तन और गहनों को बनाएं चमकदार

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 01:35 PM (IST)

चांदी की चीजें एक समय के बाद काली पड़ने लगती हैं फिर चाहे बात बर्तनों की हो या गहनों की। चांदी की चीजें काली पड़ने के बाद वे बेहद खराब और पुरानी लगने लगती हैं। ये एक ऐसा धातु है जो अन्य धातुओं की तुलना से बहुत नाजुक होती है जिसके कारण इस पर दाग-धब्बे और खरोंच आसानी से पड़ जाते हैं। इस वजह से लोग इन्हें दुबारा नया करने के लिए दुकानदार के पास जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की कुछ ट्रिक्स अपनाने से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। अगर आप भी चांदी की चीजों को चमकदार बनाना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए टिप्स को फॉलो कीजिए, आपको कभी बाहर जा कर साफ करवाने  की जरूरत नहीं पड़ेगी।

PunjabKesari

एल्युमिनियम फॉयल

1 लीटर पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडे को अच्छी तरह घोल लें। उसके बाद जो भी चांदी की चीज आपके पास हो उसे पानी में डाल दें। फॉयल पेपर की मदद से इन्हें अच्छी से रगड़ लें। आपके चांदी के बर्तन और गहने चमक उठेंगे।

डिटर्जेंट

गर्म पानी में डिटर्जेंट (मात्रा के अनुसार) डाल दें। चांदी की चीजों को कुछ देर के लिए उस पानी में डूबा रहने दें। कुछ देर बाद उन्हें पानी में से निकाल लें और ब्रश की मदद से अच्छे से साफ कर लें।

PunjabKesari

टोमेटो सॉस

टोमेटो सॉस की मदद से भी चांदी की चीजों को साफ किया जा सकता है। अगर आपको ज्यादा चमक चाहिए तो आप चांदी की चीजों पर कुछ देर के लिए सॉस लगे रहने दें, बाद में कपड़े की मदद से साफ कर लें।

हैंड सेनेटाइजर

हैंड सेनेटाइजर सिर्फ हाथों के कीटाणुओं को मारने के लिए नहीं बल्कि चांदी को चमकाने के लिए भी बहुत काम आता है।

PunjabKesari

हेयर कंडीशनर 

इन सब के अलावा आप चांदी को चमकदार बनाने के लिए हेयर कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static