गर्मियों में बनाएं टेस्टी मैंगो सूजी केक

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 12:34 PM (IST)

गर्मियों के दिनों में आम सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। इसलिए आम को फलों का राजा भी कहते हैं। सभी को आम बहुत ही पसंद होता है। कच्चे आम से लेकर पक्के आम से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। पक्के आम से आप स्वादिष्ट केक बना सकते हैं। केक बच्चों को बहुत ही पसंद आता है।  तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में ...

सामग्री 

सूजी - 2 कप 
आम का पल्प - 2 कप 
तेल - जरुरतअनुसार
चीनी - 4-5 चम्मच 
बेकिंग पाउडर - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 
पिस्ता - 2 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप ओवन को प्रीहीट कर लें। 
2. फिर एक कटोरी लेकर उसमें सूजी, चीनी और बेकिंग पाउडर अच्छे से मिला लें। 
3. इसके बाद आप आम लें और उसका पल्प निकाल लें। 
4. पल्प को आप मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें । 
5. सूजी से तैयार किए हुए मिश्रण में आप तेल को अच्छे से मिक्स कर लें। 
6. तेल मिलाकर उसमें आम का पल्प अच्छे से मिलाएं । 
7. इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर मिलाएं। 
8. आप केक ट्रे में अच्छे से तेल डालकर केक को बैटर को इसके ऊपर डाल दें। 
9. इसके बाद केक को पिस्ते के साथ अच्छे से गर्निश करें और फिर इसे बेक करने के लिए रख दें। 
10. 30 मिनट के लिए केक को बेक करें। चाकू के साथ चेक कर लें कि केक अच्छे से पक गया है या नहीं। 
11. यदि केक पक गया है तो उसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। 
12. आपका स्वादिष्ट मैंगो सूजी केक बनकर तैयार है। बच्चों को सर्व करें। 

Mango rava cake recipe - easy and vegan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static