अब होटल जैसा स्वाद मिलेगा घर पर, फटाफट से बनाएं टेस्टी गोभी मंचूरियन

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 01:10 PM (IST)

बच्चे कोई भी चीज आसानी से नहीं खाते। अक्सर खाना-खाने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में माता-पिता इसी बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें ऐसी कौन सी चीज दें, जिसे वो स्वाद से खा सकें। गोभी की सब्जी भी घरों में बहुत ज्यादा बनाई जाती है। आपने गोभी के परांठे, आलू-गोभी की सब्जी, गोभी कोफ्ता जैसी कई डिशेज खाई होंगी। लेकिन इस बार आप गोभी मंचूरियन बना सकते हैं। आप होटल जैसा स्वाद घर पर ही ले सकते हैं। यह डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आप लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट कभी भी इसका स्वाद चख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

गोभी - 3 
मैदा - 2 कप 
कश्मीरी लाल मिर्च - 1 कप 
प्याज - 2-3 (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
ग्रीन चीली सॉस - 1/2 चम्मच 
अदरक - 1 चम्मच 
सोया सॉस - 1/2 चम्मच 
टोमेटो सॉस - 1/2 चम्मच 
पानी - 2 कप 
नमक - स्वादअनुसार
सफेद सिरका - 1 चम्मच 
तेल - स्वादअनुसार
मक्की का आटा - 1 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बाउल में मक्की का आटा और मैदा मिक्स कर लें। 
2. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। 
3. अब इस मिश्रण में कश्मीरी लाल मिर्च मिलाएं। 
4. मिर्छ डालकर घोल अच्छे से तैयार कर लें। 
5. इसके बाद गोभी को धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। 
6. कटी हुई गोभी आप घोल मक्की के आटे के घोल में मिलाएं। 
7. एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें। 
8. तेल गर्म हो जाने के बाद घोल में मिलाई हुई गोभी ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। 
9. फ्राई हो जाने पर गोभी किसी बर्तन में निकाल लें। 
10. इसके बाद एक पेन में दोबारा तेल गर्म करें। तेल में अदरक, प्याज डालकर फ्राई कर लें। 
11. अब इसमें टोमेटा सॉस, ग्रीन चीली सॉस,नमक और सोया सॉस डालकर अच्छे से भून लें।
12. मिश्रण में थोड़ा सा पानी और सफेद सिरका मिलाएं। 
13. मिश्रण को थोड़ा सा गाढ़ा होने दें। 
14. इसके बाद इसमें फ्राई की हुई गोभी मिला दें। 
15. गोभी को अच्छे से मिश्रण में मिक्स कर लें। 
16. आपका टेस्टी होटल स्टाइल गोभी मंचूरियन बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म चावलों या फिर रोटी के साथ सर्व करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static