मजबूत और स्वस्थ नाखूनों के लिए घर पर बनाएं Cuticles Oils

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 12:49 PM (IST)

लड़कियां चेहरे का तो खास ख्याल रखती है। मगर अक्सर नाखूनों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है। मगर इसके कारण कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में ये हाथों की खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करते हैं। मगर आप चाहे तो कुछ आसान से उपाय अपनाकर नाखूनों को मजबूत व स्वस्थ बना सकती है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर नेचुरल चीजों से अलग-अलग क्यूटिकल ऑयल बनाने व लगाने का तरीका बताते हैं। इसकी मदद से आपके नाखून जड़ों से मजबूत होंगे और लंबे, सुंदर व चमकदार दिखाई देंगे।

PunjabKesari

नारियल तेल और वैसलीन

आप अपने नेल्स और क्यूटिकल्स पर नारियल तेल व वैसलीन लगा सकती है। इससे आपके नाखून और क्यूटिकल्स सुंदर व हेल्दी नजर आएंगे। इससे नाखून तेजी से बढ़ेंगे और इससे जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। इसके लिए वैसलीन में नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसे नाखूनों पर हल्के से मसाज करते हुए लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में सूखे कपड़े से नाखूनों को साफ कर लें। इससे आपके नेल्स जड़ों से मजबूत होंगे। साथ ही सुंदर और चमकदार नजर आएंगे।

वैसलीन, शिया बटर और एसेंशियल ऑयल

आप वैसलीन में कोई भी एसेंशियल ऑयल और शिया बटर मिलाकर भी लगा सकती है। इसके लिए वैसलीन में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल और थोड़ा सा शिया बटर मिलाएं। अब इससे नाखून और उसके आसपास 10-15 मिनट तक मसाज करें। इसे 1 घंटा या रातभर लगा रहने दें। बाद में साफ व सूखे कपड़े से इसे साफ कर लें। इससे आपके नाखून मजबूत मजबूत, सुंदर व चमकदार होंगे। इसके अलावा नाखूनों संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari
 
नारियल तेल और कैस्टर ऑयल

नाखूनों को तेजी से बढ़ाने के लिए आप नारियल और अरंडी का तेल यूज कर सकती हैं। ये नाखूनों को जड़ों से मजबूत करके तेजी से बढ़ने में मदद करता है। इसके लिए नारियल और कैस्टर ऑयल को बराबर मात्रा में लेकर मिलाएं। अब इसे नेल्स व क्यूटिकल्स पर मसाज करते हुए लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में सूखे कपड़े या पानी से धो लें। इससे आपके नाखून मजबूत, लंबे व चमकदार होंगे।

नारियल और तिल तेल

ये दोनों तेल ही नाखूनों के लिए अच्छे माने जाते हैं। इससे लगाने से नाखून मजबूत होते हैं। ऐसे में इससे जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।‌‌ इसके लिए दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं। तैयार मिश्रण से नाखूनों और क्यूटिकल्स की 5-10 मिनट तक मसाज करें। फिर 1 घंटा या रातभर इसे लगा रहने दें। बाद में साफ कपड़े से साफ करके इसे पानी से धो लें।

PunjabKesari
 
विटामिन ई और नारियल तेल

विटामिन ई तेल स्किन के साथ नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप नाखूनों संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगा सकती है। इससे आपके नेल्स जड़ों से पोषित होकर सुंदर व चमकदार नजर आएंगे। इसके लिए 1 विटामिन ई कैप्सूल में नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। फिर इसे नाखूनों पर हल्के से मसाज करते हुए लगाएं। 5-10 मिनट तक मसाज करें। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में पानी से धोकर साफ कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static