Teej Special Recipe: मेहमानों के लिए बनाएं गुजरात की मशहूर बासुंदी

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 11:09 AM (IST)

आज तीज का त्योहार है। इस त्योहार में महिलाएं संज सवर कर अपने पत्ति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। भगवान शिव और पार्वती की पूजा भी करती है। पूजा में भगवान शिव और पार्वती के लिए अलग-अलग तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इस तीज आप गुजरात की फेमस डिश भोग और मेहमानों के लिए बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बहुत ही आसान है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री 

दूध - 2 लीटर 
बादाम - 1 कप 
काजू - 1 कप 
पिस्ता - 1 कप 
चीनी - 5 चम्मच 
केसर - 1 चम्मच 
जायफल - 2 चम्मच 
इलायची पाउडर - 1 चम्मच 
चिरौंजी - 2 चम्मच 
गुलाब के फूल - 1 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले किसी बर्तन में दूध और केसर डाल लें। 
2. फिर दूध को कम आंच पर 15 मिनट के लिए पका लें।
3. जैसे दूध आधा हो जाए और उसमें मलाई आने लगे तो उसमें इलायची पाउडर, चिरौंजी, चीनी,गुलाब के फूल और जायफल मिलाएं। 
4. इसके बाद इसे अच्छे से पका लें। 20 मिनट के लिए आप मिश्रण को पकाएं। 
5. फिर इसमें चीनी मिलाएं। चीनी को अच्छे से घुल जाने दें। 
6. चीनी घुलने के बाद इसमें आप ऊपर से बादाम, पिस्ता और काजू मिलाएं। 
7. काजू, बादाम, पिस्ता मिलाने के बाद गैस बंद कर दें।
8. आपकी बासुंदी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें। 
9. यदि आप ठंडी बासुंदी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static