घर में आने वाले हैं मेहमान तो फटाफट बनाएं अफगानी पनीर

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 12:47 PM (IST)

घर में अचानक से अगर मेहमान आ जाएं तो महिलाओं को सबसे ज्यादा चिंता खाने की होती है। मेहमानों को ऐसा क्या खिलाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और फटाफट से भी बन जाए। पनीर को खासियत है कि इसे बच्चों से लेकर बड़े हर कोई खुश होकर खा लेते हैं। आपने बटर पनीर, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर जैसी रेसिपीज तो बहुत बार खाई होंगी, लेकिन इस बार आप अफगानी पनीर ट्राई कर सकते हैं। मेहमानों के लिए यह डिश एकदम परफेक्ट रहेगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

पनीर - 2 कप 
मक्खन  - 3 चम्मच 
क्रीम - 1/2 कप 
दूध - 3 चम्मच 
काजू - 6- 7
मिर्च - 2 चम्मच 
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 
खसखस - 1 चम्मच 
तेल - 3 चम्मच 
खरबूजे के बीज - 2 चम्मच 

PunjabKesari

 बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक कटोरी में पनीर को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें। 
2. इसके बाद इसमें खरबूजे के बीज और खसखस मिला दें। 
3. खसखस डालने के बाद इसमें काजू को पीसकर उसका पेस्ट डालें। 
4. अब इसमें क्रीम, दूध, मक्खन, गर्म मसाला, मिर्च और नमक अच्छे से मिलाएं।
5. सारी चीजों में गर्म मसालों में मिलाकर कुछ देर के लिए मैरिनेट करने के लिए रख दें। 
6. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़े डालकर फ्राई कर लें। 
7. अब पनीर को मसालों में मिक्स करके मेहमानों को स्टार्टर के रुप में आप सर्व कर सकते हैं।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static